किशोरी का अपहरण कर किया गैंग रेप, एक महिला ने क्यों किया आरोपियों का सहयोग !

जींद : जींद में एक किशाेरी का अपहरण करके चार युवकों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया। उन आरोपितों का एक महिला ने भी साथ दिया। किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती बताई तो पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
किशोरी ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन फरवरी मध्य रात को वह शौच करने के लिए गली में निकली थी। इसी दौरान गांव निवासी भारत उर्फ बहादुर, भगत सिंह, मनोज उर्फ मीनू, शमशेर सिंह आए और गली में अकेला देखकर उसका मुंह दबाकर उसको अपहरण कर लिया।
इसके बाद आरोपित उनके मकान के पास में रहने वाली महिला के घर पर ले गए। जहां पर पहले आरोपित भारत उर्फ बहादुर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दूसरे आरोपित वहां पर पहरा देते रहे। बाद में बारी-बारी सभी आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। बाद में आरोपितों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। बाद में वह घर पर पहुंची और डर के चलते कई दिन तक किसी को नहीं बताया और वह परेशान रहने लगी। बाद में आरोपितों की हरकतों के बारे में स्वजनों को बताया।
महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि किशोरी की उसके पास शिकायत आते ही उसका नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। महिला के ऊपर भी आरोपितों का सहयोग करने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहे हैं, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।