जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : इलाके के लोग आश्वस्त, तौहफा देंगे सीएम मनोहर लाल !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : किसान, जवान और हस्तकला के जादुगरों का इलाका फर्रुखनगर भले ही राजीतिक दृष्टी से उपेक्षित रखा हो लेकिन, इलाके के लोगों की मेहनत और लगन के कारण इलाके का काफी विस्तार हो रहा है। लेकिन सरकारी सुविधाओं का अभाव उसके उन्नति की और बढ़ते कदमों को रोकने में अवरुद्ध बन रहा है। इस रुकावट को दूर करने के लिए इलाके के विधायक, सांसद भी जनता की मदद के लिए मैदान में उतर चुके है। जिससे क्षेत्रवासियों को फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा मिलना लगभग तय माना जा रहा है। इलाके को उप मंडल बनाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर की कलम कागज से कुछ ही दूरी पर है। लोगों को विश्वास है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर इस दूरी को नजदिकियों में तबदील करके इलाके को उप मंडल का ताज पहना कर तौहफा देंगे।
सुभाष चंद सिसोदिया मुबारिकपुर, राहुल गर्ग, प्रेम कुमार सेन, शशांक ठक्कर, मास्टर नरेश दिक्षित, ज्ञान चंद चौहान सिवाडी आदि का कहना है कि फर्रुखनगर इलाके की खुशहाली और उन्नति में उप मंडल का दर्जा मिलना अहम किरदार निभा सकता है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए किस कदर इलाके की जनता पूरे जी जान से जुटी हुई है। जब तक मुहिम सिरे नहीं चढ़ जाती तब तक यह जोश व जुनून बरकरार रहना बहुत जरुरी है। इसके लिए यह अभियान जन जागरण का रुप ले चुका है। अब तो इलाके के लोगों को केवल उस दिन बेसब्री से इंतजार है कि जब हरियाणा के लोकपिरय मुख्यमंत्री अपनी कलम से फर्रुखनगर को उप मंडल का तगमा देकर सम्मान करे। उन्होंने बताया कि भले ही वर्षों से इलाका सरकारी तौर व राजनीतिक रुप से उपेक्षा का उपेक्षित रहा हो, लेकिन यहां के किसान, जवान, हस्तकला के जादुगरों ने इस इलाके के उत्थान में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोडी हुई है। हर क्षेत्र में इलाके के लोगों ने परचम लहरा कर अपना वजूद कायम रखा है जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण पहलु है। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलाने के लिए इलाके के लोग पूरे उत्साह और विश्वास व उम्मीद को कायम रखे हुए है।