किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार मानव अधिकारों का हनन : चौधरी संतोख सिंह

-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 43वां दिन
गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 75वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार किसान धरनों के आस पास बिजली पानी काटकर किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है।उन्होंने कहा कि बिजली पानी पर प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। उन्होने कहा कि सरकार ने इंटरनेट सेवाएँ बंद कर दी है।
उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के साथ बातचीत करके उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की शुरू से ही माँग रही है कि MSP पर ख़रीद की गारंटी का क़ानून बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की माँग रही है की स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाएं।उन्होंने कहा कि किसानों की माँग रही है के राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन कियाजाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार तीनों काले कानूनों को रद्द करके किसानों की माँगो को माने।
धरने पर बैठने वालों में जनवादी महिला समिति से ऊषा सरोहा,भीम आर्मी से धर्मबीर प्रवाल, रामधन यादव,विनोद यादव,मुकेश यादव,विजय यादव,राजेश डागर,पंजाब सिंह,हॉकी कोच फूल कुमार,नवनीत रोज़,बलकेश बाल,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,डॉक्टर सारिका वर्मा,जसवंत सिंह, धर्मराज पंवार, धरम राज भारद्वाज,राम बाबू शर्मा, विजय शर्मा, आर सी हुड्डा,नरेंद्रपाल किलहोड,राजकुमार राठी,बलवान सिंह दहिया,रामनिवास फ़ौजी, तेजपाल बसई, अमित शर्मा, शुभम शर्मा,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अनिल पंवार,अमित पंवार, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,दिलबाग सिंह,ईश्वर सिंह,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,पूर्व सरपंच विजेंदर सिंह एडवोकेट,कुलदीप फोगाट,शमशेर राठी, भूप सिंह कटारिया,कृष्ण सिहाग सिहाग,शेर सिंह,सरजीत सिंह,सुरेन्द्रसिंह,अशोक कुमार,महासिंह ठकरान, रमेश दलाल,तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।