श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान

फर्रूखनगर (नरेश शर्मा) : श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान गांव जाटौला से सोमवार 8 फरवरी को शुभारम्भ बाईक यात्रा निकाल कर जय श्री राम के उदघोष के साथ किया गया। यात्रा का शुभारम्भ बाबा सेवादास मंदिर से किया गया। सर्व समाज के लोगों द्वारा भगवान श्री राम के रथ पर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। रथ गांव के मुख्य मार्गो से होंते हुए गांव खंडेव्ला के लिए विदा हुई।
रथ यात्रा के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पटौदी नगर कार्यवाहक राहुल , संयोजक व जिला गोसेवा प्रमुख नरेंद्र पहाड़ी, पटौदी संपर्क प्रमुख पंकज जाटोला,श्री सरजीत नरहेड़ा, भाजपा के रामचंदर भारद्वाज, रामोतार मास्टर जी, महेंद्र सिंह,युवा भाजपा नेता यशपाल फरीदपुर,सरपंच जाटोला श्री कृष्ण महाराज,श्री गजे सिंह जाटौला, श्री एडवोकेट सतीश भारद्वाज, राकेश शर्मा, बिल्लू यादव, रणवीर चौहान, टेकचंद, नवीन हलवाई,इनछाराम ,सतबीर चौहान,के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्तिओ सहित सैंकडों राम भक्तों ने हिस्सा लिया और भगवान राम का आशीर्वाद लिया।