जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : तभी तो खुलेंगे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : उप मंडल बनाने की मुहिम इलाके की अब जरुरत बन चुकी है। इसके बिना इलाके का विकास संभव नहीं है। फर्रुखनगर इलाके का तेजी से विस्तार हो रहा है। लेकिन राजनितिक आका नहीं होने के कारण इलाका हर क्षेत्र में पिछड रहा है। भूमिगत पानी खारी होने के कारण कृषि में भी दम नहीं रह गया है। उद्योग स्थापित नहीं होने के कारण यहां बेरोजगारों की फौज तैयार हो गई है। सरकार को चाहिए की फर्रुखनगर इलाके को उप मंडल का दर्जा देकर मान बढाये और युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले।
शिवताज प्रजापति ताजनगर, कृष्ण सैनी फर्रुखनगर, अधिवक्ता जयसिंह चौहान सुल्तानपुर, सुंदर यादव प्रधान धानावास, उमेश पाल शर्मा खेडा झांझरौला, भीम सिंह चौहान महचाना, मोनू यादव, विकास यादव, नितेश यादव, योगेश प्रधान तिरपडी आदि का कहना है कि फर्रुखनगर इलाका अपनी एकता के लिए पूरे प्रदेश में विख्यात है। यह अहीरवाल का मुख्य केंद्र बिंदू है। इस ब्लॉक में 53 ग्राम पंचायत, 500 से अधिक ढाणियों में करीब ढाई लाख की आबादी रहती है। यहां निवासी अधिकांस कृषि पर निर्भर करते है। भूमिगत पानी नमकीन होने के बावजूद भी किसान अपनी कड़ी मेहनत और तपस्या के बाद कृषि से पैदा होने वाली गेंहू, सरसों, बाजरा, ज्वार, गैंदा, चमेली, गुलाब, मौसमी सब्जियां पैदा करके अपना व परिवार को गुजारा कर रहे है। फर्रुखनगर खंड के गांव दो विधान सभा हल्का पटौदी और बादशाहपुर का हिस्सा है। पटौदी विधान सभा में 36 और बादशाहपुर विधान सभा में 17 गांव आते है। फर्रुखनगर क्षेत्र के गांवों की सरदारी जिस भी जनप्रतिनिधि के सिर पर अपना हाथ व साथ रखती है उसे हरियाणा की विधानसभा में भेजने का दम रखती है। यह इलाका पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह का गढ़ माना जाता है।
उन्होंने बताया कि इस इलाके की वीरता के चर्चे मुगल काल, अंग्रेजी हकूमत के दौरान इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। इस इलाके की प्राचीन ईमारते इसकी एतिहासिक भव्यता को दर्शाती है। इतना कुछ होने के बावजूद भी फर्रुखनगर को केवल खंड व तहसील का ही दर्जा प्राप्त है। यहा के निवासियों द्वारा समय समय पर उप मंडल बनाने की मांग उठाते रहे है। लेकिन राजनिति में उनका सहीं नेतृत्व नहीं होने के कारण उप मंडल की मांग दफ्तरों में खूल फांकती रह जाती है। चुनावी समर में ही नेता लोग इलाके के सम्मान की दौड़ में हिस्सा लेते है। लेकिन चुनाव जितने के बाद वह वायदों को भूल जाते है। राजनीतिक उपेक्षा की इस इलाके को पिछडेपन के दलदल में धकेल रही है। इलाके की जनता और विधायक, सांसद द्वारा उप मंडल की जो मुहिम चलाई हुई है। उसका पूरा इलाका सर्मथन करता है। इलाके की जनता अपना खोया हुआ सम्मान पाने के लिए धरना प्रर्दशन, रैली आदि से भी गुरेज नहीं करेगी। उप मंडल की मांग को लेकर इलाके की जनता में भारी जूनून देखने का मिल रहा है।