जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : मुहिम को सफल बनाने में जुटा इलाके का हर वर्ग !

 

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर इलाका धार्मिक, ऐतिहासिक, शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। लेकिन राजनीतिक उपेक्षा के कारण जो विकास होना था ,वह नहीं हो पाया। 1717 से 2021 तक फर्रुखनगर को केवल खंड, तहसील का ही दर्जा मिलेगा। जबकि फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा मिलना चाहिए था। इलाके की जनता द्वारा को उप मंडल का दर्जा दिलाने की मुहिम चलाई हुई है। उसका पूरा इलाका ही नहीं बल्कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि में पुरजोर से मुहिम को सफल बनाने में जुटे हुए है।
पार्षद कप्तान सिंह शर्मा , पूजा सैनी, नवीन सैनी, राज कुमार सोलंकी, प्रदीप कुमार, देविंद्र कुमार मोहम्मदपुर, दीपक शर्मा, राहुल शर्मा, श्री पाल खरेरा, चौधरी महाबीर सिंह छोकर, आदि का कहना है कि उप मंडल फर्रुखनगर इलाके की जरुरत बन चुकी है। इलाके की जनता की मांग जायज है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पूरी इलाके की जनता पूरी निष्ठा से जुडी है। गांवों में मुहिम की सफलता के लिए हस्ताक्षर अभियान पूरे यौवन पर है। मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद को ज्ञापन भी दिए जा चुके है। नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भी लिख दिए है। जो इलाके की जनता के लिए बहुत बड़ी उपलब्धी है।
उन्होंने बताया कि उप मंडल बनने से इलाके के विकास में चार चांद तो लग ही जाएगें। साथ ही युवाओं को रोजगार भी मुहिया होंगे। इलाके में छोटी बड़ी कम्पनियां भी लगेगी। इलाके को उप मंडल का दर्जा दिलाने के लिए सभी अपने अपने स्तर पर प्रयासरत है। क्योंकि फर्रुखनगर क्षेत्र ऐतिहासिक क्षेत्र है। यहां प्राचीन काल में बनाई गई विशाल ईमारते इसकी गौरव गाथा तो गाती ही है। साथ में यहां विश्व स्तर पर पहचान रखने वाली सुल्तानपुर झील पर कलरव करते लाखों की संख्या में देशी विदेशी पक्षियों का समुह इस इलाके की शान को चार चांद लगा देते है। फर्रुखनगर इलाका धार्मिक दृष्टि से भी पूज्यनीय स्थल है। प्राचीन काला महादेव मंदिर, सैयद फौजदार खां की मजार, श्री श्याम मंदिर, श्री सीता राम मंदिर, भगवान शीतल नाथ दिगम्बर जैन मंदिर, बुद्धो माता मुबारिकपुर, मां आशावरी मंदिर बुढेडा आदि आस्था के केंद्र है। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु मत्थ टेक कर मनोकामना पूर्ण करने की दुआ मांगते है। इलाका हर ऐंगल से उप मंडल योग्य है। इसके वजूद को कायम करने के लिए हर बलिदान को तैयार है।