दिल्ली एयरपोर्ट पर तेहरान जाने वाली फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप !

नई दिल्ली : इंदिरा गांंधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से शनिवार सुबह 3 बजे तेहरान जाने वाली एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फ्लाइट की जांच की। जांच में कुछ नहीं मिलने के बाद उड़ान अपने तय समय से 2 घंटे देरी से सुबह 5 बजे रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली हवाईअड्डे से तड़के 3 बजे तेहरान जाने वाली फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। जांच के बाद बम की सूचना झूठी निकली और फिर फ्लाइट दो घंटे देरी से सुबह 5 बजे रवाना हुई। फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना किसने दी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। आधिकारिक रूप से अभी इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।