केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने की जनता की वकालत, उप मंडल की मांग पर सीएम को भेजा पत्र !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : गुरुग्राम लोक सभा क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने ऐतिहासिक फर्रुखनगर खंड को उप मंडल बनाने की वकालत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के नाम पत्र लिख दिया है। क्षेत्रवासियों ने राव इंद्रजीत सिंह का आभार प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के नाम भेजे पत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि फर्रुखनगर क्षेत्र पटौदी उप मंडल के अधीन आता है। खंड के अंर्तगत 53 ग्राम पंचायते, 500 से अधिक छोटी बड़ी ढाणियां, फर्रुखनगर नगरपालिका सहित करीब ढाई लाख आबादी वाला क्षेत्र है। जिला गुरुग्राम के मुगलकाल में उदय हुए ऐतिहासिक शहर फर्रुखनगर को उप मंडल के दर्जे से वंचित रखा गया है। क्षेत्रवासी फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मुहिम में जुटे है। उनकी मांग जाइज है। क्षेत्र की ऐतिहासिक भव्यता और अंग्रेजी हकूमत के दौरान दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इलाके के पिछडेपन को दूर करने में उप मंडल का दर्जा दिया जाना अति आवश्यक है।
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने के लिए पत्र लिखने पर जिला परिषद के उप प्रमुख संजीव राव, किसान कलब के चेयरमैन राव मानसिंह, पूर्व नगर पार्षद नीरू शर्मा, मनोनित पार्षद नरेश राव, जिला पार्षद राव विजय पाल संटी, देशराज प्रधान खैंटावास, विजय पंडित पातली, अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष डा. विजय गोयल, अन्नू जैन, राव दयाराम डाबोदा, अधिवक्ता कुलदीप सहरावत, सरपंच गोविंद यादव फाजिलपुर, समाजसेवी राव बालकिशन ताजनगर, पटौदी बार एसोशिएसन के सचिव अधिवक्ता राजेश राव, परमजीत यादव खैंटावास, पूर्व चेयरमैन राव सरजीत सिंह, पूर्व सरपंच प्रदीप माजारी, पूर्व सरपंच अमर सिंह बिरहेडा, सरपंच विनोद बाल्मीकि खुर्रमपुर, प्रधान नरेश लम्बरदार, सतपाल लम्बरदार खैंटावास, पार्षद मुरारी लाल सैनी, अधिवक्ता जितेंद्र सैनी, श्री भगवान गुरावडिया, अधिवक्ता प्रदीप यादव, लम्बरदार रोहताश चौधरी, लम्बरदार जयभगान, विनोद कुमार डिघलिया, अधिवक्ता तेजपाल शर्मा, अधिवक्ता जय नाराश्ण यादव आदि का कहना है कि यह इलाके के लिए सौभग्य का विषय है कि उनके चुने हुए जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेवारी से पीछे नहीं हट कर जनता की उप मंडल बनाने की मुहिम में अगृणी पंक्ति में न केवल खडे है बल्कि पत्र लिख कर सरकार से वकालत भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि फर्रुखनगर शहर का भाग्य उप मंडल बनने से न केवल बदलेगा बल्कि पिछडापन भी दूर हो जाएगा। यह इलाके की मुख्य मांग है। इसके लिए इलाके के लोग एकजुटता से खडे है।