जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : नेता वायदे तो करते है लेकिन वायदे पर खरे नहीं उतरते !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : साईबर सिटी के नाम से पूरे विश्व में विख्यात जिला गुरुग्राम का ऐतिहासिक महत्व रखने वाले ब्लॉक फर्रुखनगर क्षेत्र के निवासी उपेक्षाओं के चलते हर क्षेत्र में पिछड रहे है। दो दशक से ज्यादा समय से उप मंडल बनाने की मांग पूरी नहीं होने से लोग नाखुश है। लोगों का कहना है कि नेता लोग वायदे तो कर जाते है लेकिन वायदे पर खरे कोई नहीं उतरते है। जिसके कारण इलाका सम्मान को तरस रहा है।
नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष डा. विजय गोयल, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार जैन, सतीश तारा चंद गर्ग, नपा के पूर्व वाइस चेयरमैन सुरेश चंद गुरावलिया, अधिवक्ता चंद्रेश्वर जोलानिया, राव श्री भगवान गुरावडिया आदि का कहना है कि फर्रुखनगर इलाका काफी ऐतिहासिक दृष्टी से काफी महत्व पूर्ण है। मुगल काल में बनाई गई विशालकाय ईमारते इसकी प्राचीनता पर मोहर लगाती देखी जा सकती है। किसी कदर अंग्रेजी हकूमत के दौरान यहां के वीरों ने अपनी वीरता का परिचय दिया उस बात के साक्ष्य शीश महल, दिल्ली गेट आदि पर लगे तोप के गोलों के निशान बयान करते है।
फर्रुखनगर प्राचीन काल से न केवल शहर का दर्जा रखता बल्कि हरियाणा प्रदेश की सबसे पुरानी नगरपालिकाओं में भी शुमार है। लेकिन इसकी प्राचीन भव्यता राजनीतिज्ञ लोगों ने धुमिल करके रख दी है। जिसे सबसे पहले उप मंडल का दर्जा मिलना चाहिए वह तो अभी तक संर्घष कर रहे है और सरकार ने गांवों को उप तहसील, तहसील, विधानसभा, उप मंडल , नगर निगम जैसा दर्जा देकर राजनीतिक उपेक्षा को साबित कर दिया है। जबकि फर्रुखनगर इलाका अपने आगोस में करीब ढाई लाख की आबादी को समेटे हुए है। 53 पंचायते, 500 से अधिक ढ़ाणिया, फर्रुखनगर शहर आदि के बावजूद उपेक्षा की नजर से देखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इलाके की जनता ने फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की जो मुहिम शुरु की है उससे पूरे इलाके में उमंग और उत्साह बना हुआ है। सरकार को चाहिए कि जब सांसद एवं राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, विधायक सत्य प्रकाश जरावता, विधायक राकेश दौलताबाद सहित क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र व ज्ञापन दे दिया है तो फर्रुखनगर की जनता को उप मंडल का तौफा देकर इलाके के पिछडेपन को देर करे। ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए गुरुग्राम, पटौदी ना भागना पडे।