गुरुग्राम में सड़कों पर दिखा असली गणतन्त्र : चौधरी संतोख सिंह

-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 31वां दिन
गुरुग्राम : संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह एवं राव कमलबीर सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम में सड़कों पर असली गणतंत्र दिखाई दिया।उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में किसान तिरंगा परेड में हज़ारों लोग अपने अपने ट्रैक्टरों,मोटरसाइकिलों तथा अन्य वाहनों के साथ शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि तिरंगा परेड में गुरुग्राम के 36 बिरादरी के गणमान्य व्यक्ति,पुरुष,महिलाएँ एवं बच्चे परेड में जोश एवं उत्साह के साथ शामिल हुए। उन्होंने बताया कि परेड में हरियाणवी संस्कृति को दर्शाती हुई झांकियां भी शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि किसान अपने हल तथा अन्य कृषि में उपयोग होने वाले उपकरणों को साथ लेकर तिरंगा परेड में शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि तिरंगा परेड का पूरे गुरुग्राम में जगह जगह स्वागत हुआ।तिरंगा परेड पूरे पाँच घंटे चली तथा 26 किलोमीटर चलकर वापस धरना स्थल पर पहुँची।तिरंगा परेड पूरी तरह शांतिपूर्वक रही तथा पूरे गुरुग्राम में आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ़ सरकारी गणतंत्र संगीनों के साये में हुआ तथा गणतंत्र की केवल औपचारिकताएं ही की गई है।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है और इसको भाईचारे के साथ सभी को मिलकर मनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन और जनांदोलन बन चुका है और सरकार को किसानों की माँगो को मानते हुए काले कानूनों को रद्द कर देना चाहिए।
धरने पर बैठने वालों में नवनीत रोज़,दलबीर सिंह मलिक, बलवान सिंह दहिया,डॉक्टर धर्मबीर लॉटरी राठी,जयप्रकाश रहेडू,सुनील मलिक,मुकेश डागर,अमर दलाल कोमा सूबे सिंह यादव एडवोकेट,अरुण शर्मा एडवोकेट,ब्रह्म प्रकाश शेहरावत एडवोकेट,सुमन सहरावत एडवोकेट,अनिल पंवार,ऊषा सरोहा,तेज राम कोमा विजय यादव,रेखा यादव तथा सैकड़ों की संख्या में व्यक्ति उपस्थित थे।