भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण में पूर्ण सहयोग दें : हरीश शर्मा

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर के श्याम मंदिर परिसर में रविवार को श्री राम मंदिर निधि सर्म्पण कार्यक्रम के उदेश्य को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। उसमें समाजिक वर्ग और प्रबुद्ध लोगों, संत समाज ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
बैठक को राष्ट्रीय स्वयं संघ के विभाग कार्यवाह हरीश शर्मा ने सम्बोधित किया। बैठक में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रत्येक हिंदुओं के घर से जाने का लक्ष्य निधार्रित किया गया ताकि प्रत्येक जनमानस तक भगवान राम का संदेश पहुंचाया जा सके। हरीश शर्मा ने बताया कि लगभग 500 वर्षों के लम्बे संर्घष और लगभग 6 लाख राम भक्तों के बलिदान के बाद यह शुभ अवसर हमे प्राप्त हुआ है। हम सभी हिंदु भाईयों का परम कर्तव्य बन गया है कि भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण में पूर्ण सहयोग दे। तन मन धन से हमे अपनी संस्कृति गौरव को बढाने में गिलहरी की भांति योगदान अवश्य करना है।