ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं अधिकारों के प्रति हो जागरुक : जज रचना गुप्ता

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : “भले ही मातृ शक्ति आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शक्ति पुंज के रूप में उभर रही हैं। लेकिन हमारे संविधान ने हमें जो अधिकार और अवसर दिए हैं उन्हें जानना भी जरुरी है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति इतनी जागरुक नहीं है, जो उन्हे होना चाहिए। इसके लिए समय समय पर लगाए जा रहे कानूनी जागरुकता कैम्प के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। जो एक अच्छा कदम है, जब तक महिलाए अपने अपने अधिकारों के प्रति जागरुक नहीं होंगी तब तक इस प्रकार के कैंप लगाते रहना चाहिए।
यह बात कस्टम जज रचना गुप्ता ने फर्रुखनगर के वार्ड तीन चौकडायत सैनी मोहल्ला में वी फाउंडेशन द्वारा आयोजित नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता से सेमिनार का शुभारम्भ करते हुए कही। फर्रुखनगरवासियों ने जज रचना गुप्ता का फूलमालाओं व पगडी बांध कर सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वी फांउडेशन की संस्थापक बिमला देवी ने की। उन्होंने बताया कि वी. फाउंडेशन लोगों को कानूनी जागरुकता खास कर महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरुक करना तथा उन्हे कानूनी सहायता प्रदान करने का कार्य कर रहा है। इसी उदेश्य को लेकर फर्रुखनगर के वार्ड तीन में कानूनी सहायता केंद्र खोला गया है। इसका क्षेत्रवासी लाभ उठाये। सभी कानूनी सलाह व सहायता नि:शुल्क दी जाती है।
वहीं राव मैटरनिटी हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक डा. योविका यादव व उनकी टीम ने 125 महिलाओं की महावारी, रक्तचाप, पेट व कमर दर्द, रसोली, कैंसर आदि स्वास्थ्य सम्बधित जांच की और सुझाव दिए। कानूनी जागरुकता सेमिनार में महिला अधिवक्ता नूतन यादव, निर्मला यादव, लक्ष्मी परमार ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस मौके पर वी फाउंडेशन के चेयरमैन कपिल गुप्ता, पार्षद मुरारी लाल सैनी, पूर्व नगर पार्षद नीरू शर्मा, दिल्ली पुलिस के पूर्व अधिकारी कवर सिंह सैनी, सब इंस्पैक्टर रायसिंह सैनी, सैनी सभा के पूर्व अध्यक्ष हुकम सैनी, रमेश सैनी, लक्ष्मी, ज्योति सैनी, लता सैनी, भारती सैनी, उर्मिला शर्मा, किशन सैनी, कमल किशोर, जोगिंद्र सैनी, गौरी शंकर, विजय शर्मा, बलवंत सिंह सैनी, लाल सिंह सैनी आदि मौजूद थे।