निधि समर्पण अभियान की अलख जगाने को निकाली प्रभात फेरी

गुरुग्राम : अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरु होने जा रहा है। इस अभियान के अलख जगाने के लिए बादशाहपुर स्थित गोविंद मंदिर से रामभक्तों ने प्रभात फेरी निकाली। श्रीराम के उदघोषों से पूरा क्षेत्र श्रीराममय हो गया।
रामभक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए पूरे क्षेत्र की परिक्रमा कर गोविंद मंदिर पर इसका समापन किया। प्रभात फेरी में इस्कॉन मंदिर के श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा। प्रभात फेरी में क्षेत्र के सुभाष त्यागी, आरएसएस के नरेश यादव, अनिल कश्यप, दिनेश यादव, यश कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अनिल कश्यप ने कहा कि निधि समर्पण अभियान के लिए प्रभात फेरी निकाली गई है। इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि आज आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी है। उन्होंने क्षेत्रवासिों से आग्रह किया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हर कोई सहयोग करे। इस नेक कार्य में सभी का सहयोग जरुरी है।