देशराजनैतिकहरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और संतुलित जनप्रतिनिधित्व की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : सर्वप्रिय त्यागी

-परिसीमन और महिला आरक्षण के संशोधित प्रस्तावों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी का भाजपा गुरुग्राम ने किया स्वागत
-परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण बिल को विपक्ष सर्वसम्मति से पारित कराने में करें सहयोग- सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 27 नवंबर को आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित विधायी प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने का भाजपा गुरुग्राम के ज़िलाध्यक्ष और पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। ज़िलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण, संतुलित जनप्रतिनिधित्व और लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
नारी शक्ति के नेतृत्व से विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : सर्वप्रिय त्यागी
भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को विशेष प्राथमिकता दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी नारी शक्ति को नीति निर्माण एवं निर्णय प्रक्रिया में अधिक अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। परिसीमन के संशोधित प्रस्ताव में राज्यों के संसदीय प्रतिनिधित्व का संतुलन बनाए रखने का प्रयास भी किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं इस पहल की सराहना की।

 

रसोई से संसद तक नारी के सपनों को सम्मान और नेतृत्व को स्थान : हिना शुक्ला
भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक हिना शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े संशोधित प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलना उन असंख्य माताओं और बेटियों की आकांक्षाओं को स्वर देने की पहल है, जिन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ राष्ट्र निर्माण का सपना संजोया है। रसोई से संसद तक का यह सफर पीढ़ियों की उम्मीदों, त्याग, आत्मसम्मान और अनकहे सपनों को आवाज देने का अवसर है।

 

महिला आरक्षण पर सभी दल दिखाएं एकजुटता : रश्मि अग्रवाल
भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि महिला आरक्षण देश की आधी आबादी के अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय पर सभी राजनीतिक दलों को अपने मतभेदों से ऊपर उठकर सकारात्मक संवाद और व्यापक सहमति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

 

 

विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित कराने में सहयोग करे विपक्ष : अजय दुआ
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा संशोधित प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने के बाद अब संसद में इन पर व्यापक चर्चा का अवसर मिलेगा। विपक्ष से अपेक्षा है कि वह अपने सुझावों एवं आपत्तियों पर रचनात्मक संवाद करते हुए परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित कराने में सहयोग करे।

 

 

महिला नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : डॉ. विशिका यादव जैन
भाजपा महिला मोर्चा, गुरुग्राम की जिलाध्यक्ष डॉ. विशिका यादव जैन ने कहा कि महिलाएँ केवल मतदाता नहीं, बल्कि नीति निर्माता, निर्णयकर्ता और राष्ट्र निर्माण की नेतृत्वकर्ता भी बनें। नारी शक्ति की सक्रिय सहभागिता विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला आरक्षण एवं परिसीमन की दिशा में उठाए गए कदम महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और नेतृत्व के अवसरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

संतुलित जनप्रतिनिधित्व से मजबूत होगा लोकतंत्र : सुशीला कटारिया
गुरुग्राम भाजपा जिला प्रवक्ता सुशीला कटारिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दिया जाना संतुलित संसदीय प्रतिनिधित्व की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण और राज्यों के प्रतिनिधित्व से जुड़े विषयों पर आगे बढ़ाए गए प्रस्तावों का स्वागत किया।