खेलदुनियाँदेशहरियाणा

अमित स्वामी इंटरनेशनल कांफ्रेंस के लिए आमंत्रित

रेवाड़ी : वर्ल्ड बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक फैडरेशन के एम्बेसडर एट लार्ज रेवाड़ी निवासी अमित स्वामी अफ्रीकन देश सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित होने वाले 2026 यूथ ओलम्पिक गेम्स के दौरान 28-29 अक्तूबर, 2026 को ओलम्पिक एजूकेशन, यूथ, स्पोर्टस एंड पीस विषय पर
आयोजित होने वाली इंटरनेशनल कांफ्रेस में आमंत्रित किए गए है।
यह आयोजन चेईख ANTA DIAOP UNIVERSITY OF DAKAR शेख अंता दियोप विश्वविद्यालय तथा यूनेस्को चेयर स्पोर्टस, डवलपमैंट, पीस एंड ओलम्पिक एजूकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहा है। अमित स्वामी को यह निमंत्रण यूनेस्को की ओर से प्रो. डा. मेरियन केम ने प्रेषित किया है। अमित स्वामी 28 और 29 अक्तूबर को आनलाइन इस सम्मेलन में शामिल होंगे और अपना वक्तव्य रखेंगे। सम्मेलन में खेल क्षेत्र के साथ-साथ अनेकों क्षेत्रों की विश्व भर की विभूतियां भाग ले रही हैं।