देशराजनैतिकहरियाणा

गुरुग्राम पहुंची राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का गर्मजोशी से किया कांग्रेस ग्रामीण कार्यालय पर जोरदार स्वागत

35 वर्षों से देश में भाईचारे का संदेश दे रही है सद्भावना यात्रा : वर्धन यादव
गुरुग्राम: पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की स्मृति और उनके सद्भावना संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के पावन उद्देश्य से निकाली जा रही राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का बुधवार को कांग्रेस के गुरुग्राम ग्रामीण कार्यालय पहुंचने पर भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुरुग्राम पहुँचने पर जिला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण एवं शहरी) के जिला अध्यक्ष वर्धन यादव एवं पंकज डावर, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने राजीव गांधी के अमर रहे तथा सद्भावना के समर्थन में जमकर नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव ने राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। वर्धन यादव ने बताया कि यह कोई साधारण यात्रा नहीं है, बल्कि पिछले 35 वर्षों से निरंतर बिना रुके तमिलनाडु के पेरंबदूर से शुरू होकर देश की राजधानी दिल्ली तक का सफर तय करती आ रही है। इस यात्रा की शुरुआत जिस स्थान (पेरंबदूर) से हुई थी, जहाँ राजीव गांधी जी शहीद हुए थे, वहाँ से पवित्र ज्योति लेकर देश में शांति और सौहार्द का अलख जगाया जा रहा है।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने बताया यात्रा का मूल उद्देश्य देश में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना, सामाजिक सद्भावना कायम करना और विभिन्न वर्गों के बीच प्यार और विश्वास की भावना को मजबूत करना है। आज के समय में देश को इस प्रकार के सद्भावना संदेशों की सख्त आवश्यकता है, ताकि समाज में एकता और अखंडता बनी रहे। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व को नमन करते हुए वर्धन यादव ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने भारत को 21वीं सदी में ले जाने की नींव रखी थी। आज देश जिस डिजिटल दौर और कंप्यूटर क्रांति का आनंद ले रहा है, उसकी शुरुआत राजीव गांधी जी की बदौलत ही संभव हो सकी थी। उस समय जब कंप्यूटर का विरोध हो रहा था, तब राजीव जी ने भविष्य की जरूरतों को समझा और देश में सूचना प्रौद्योगिकी (ढ्ढञ्ज) तथा कंप्यूटर क्रांति का आगाज किया। इसके अलावा, युवाओं को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोडऩे का ऐतिहासिक कार्य भी राजीव गांधी ने ही किया था। उन्होंने संविधान संशोधन के माध्यम से मताधिकार की आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया। इस ऐतिहासिक निर्णय ने देश के करोड़ों युवाओं को अपनी सरकार चुनने और राष्ट्र निर्माण में सीधी भागीदारी निभाने का अधिकार दिया।
जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम पहुँचने के बाद राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का रात्रि विश्राम खेडक़ीदौला टोल के समीप स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में रखा गया। यहाँ यात्रा के साथ चल रहे यात्रियों के रहने और विश्राम की उचित व्यवस्था की गई। विश्राम के पश्चात, यह सद्भावना यात्रा गुरुवार (वीरवार) सुबह अपने अंतिम पड़ाव यानी देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली पहुंचकर इस ज्योति सद्भावना यात्रा का औपचारिक समापन होगा, जहाँ देश भर के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता राजीव गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके दिखाए सद्भावना के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराएंगे। गुरुग्राम में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में नूह जिला अध्यक्ष सहीदा ख़ान, अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष सतबीर पहलवान, जिला महासचिव संजय भारद्वाज, सूबे सिंह यादव, जिला सचिव दीपेश कौशिक, हरेंद्र सहरावत, राजीव यादव, आशीष धनखड़ सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर यात्रा को अपना समर्थन दिया।