भाजपा की रग-रग में भरा है जातिवाद, दलित विरोधी जहर: पंकज डावर
-उत्तराखंड में कांग्रेस राष्ट्रीय के कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धिकरण इसका उदाहरण
-शहर में ओल्ड रेलवे रोड पर सत्याग्रह करके व मार्च निकाल कांग्रेस ने जताया विरोध
गुरुग्राम : गुडग़ांव कांगे्रस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में आठ अगस्त 2026 को कांग्रेस की रैली में कांग्रेस के राष्ट्ीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने जिस मंच से जनता को संबोधित किया, उसी मंच का बीजेपी से जुड़े लोगों द्वारा शुद्धिकरण कराना भाजपा की ओछी मानसिकता है। इससे पता चलता है कि भाजपा में कितना जहर भरा है। वह एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी नफरत करती है।
इस घटना के विरोध में शनिवार को कांग्रेस की ओर से यहां न्यू रेलवे रोड पर सत्याग्रह किया गया। इस दौरान कांगे्रस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि यह भाजपा के जातिगत भेदभाव और संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। यह काम बीजेपी से जुड़े लोगों ने किया और यह दलित समाज का अपमान है। भाजपा की रग-रग में जातिवाद और दलित विरोधी जहर भरा है। डावर ने कहा कि जिस मंच से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े जी ने जनता को संबोधित किया, उसी मंच का बीजेपी से जुड़े लोगों द्वारा शुद्धिकरण कराकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि वह जातिवाद की राजनीति तो करती ही है, साथ में देश के दलितों से नफरत भी करती है। अगर नफरत नहीं होती तो इस तरह से मंच का शुद्धिकरण नहीं किया जाता। पकंज डावर ने कहा कि इस घटनाक्रम से यह भी पता चलता है कि भाजपा के लोगों के दिलों में कितना जहर भरा हुआ है। वह एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष से भी नफरत करती है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खडग़े देश के बड़े दलित नेता हैं। उनके साथ इस तरह का व्यवहार करना पूरे दलित समाज का अपमान है। डावर ने कहा कि कांग्रेस संविधान और सामाजिक समरसता की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा देश में जातिवाद को बढ़ावा दे रही है। पंकज डावर ने कहा कि 21वीं सदी में भी अगर इस तरह की सोच जिंदा है तो यह देश के लिए शर्म की बात है। भाजपा वाले मंच को गंगा जल से धोकर यह साबित करना चाहते हैं कि एक दलित नेता उनके लिए अपवित्र है। उन्होंने मांग की कि भाजपा इस कृत्य के लिए देश और दलित समाज से सार्वजनिक माफी मांगे। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। धरने के बाद शहर में मार्च निकाला गया।
इस अवसर पर कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी, सुनीता सहरावत, सूबे सिंह यादव, भोले गुर्जर, विकास हुड्डा, हरकेश प्रधान, सुशील सहरावत, राहुल नंबरदार, राजीव यादव, पंकज मेहंदीरत्ता, मास्टर महेंद्र सेन, दीपक दहिया, नरेश वशिष्ठ, सतीश सांगवान, कार्तिक गहलोत, महावीर कन्हई, मुकेश डागर कोच, राजपाल यादव, मुकेश सिंगला, राजकुमार एससी सेल, शहजाद खान, राहुल यादव, सुनील चौहान, मनोज आहुजा, रमाकांत शर्मा, मुकेश डागर वजीराबाद, अंकित यादव, अमन प्रजापति, दीपक सोनी, संजय भाटिया, मंजू देवी, कमला, ओमप्रकाश खरेरा, जगदीश यादव, चमन लाल, साहिल बंसल, तारीफ सिंह, नितिन खन्ना, जय सिंह हुड्डा, हरिंदर सिंह, नरेश यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
