अमित स्वामी ने की बावल में आधुनिक क्लब एवं ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग

रेवाड़ी: रेवाड़ी चैम्बर आफ कामर्स एवं इंडस्ट्री (आर.सी.सी.आई) के पूर्व अध्यक्ष तथा यंग मैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने प्रदेश के कैबिनेट उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह को पत्र लिख कर बावल औद्योगिक क्षेत्र में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एवं
इन्फ्रास्टक्चर डवलपमैंट कारपोरेशन (एच.एस.आई.आई.डी.सी) द्वारा एक आधुनिक क्लब एवं ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग की है।
पत्र में अमित स्वामी ने लिखा कि बावल एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। जहां बहुत सी राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं, इसलिए यहां पर एच.एस.आई.आई.डी.सी द्वारा एक बहुउद्धेशीय क्लब एवं ऑडिटोरियम के निर्माण की नितांत आवश्यकता है ताकि बावल के साथ-साथ रेवाड़ी एवं धारूहेड़ा में स्थापित उद्योग भी इस क्लब एवं ऑडिटोरियम का लाभ उठा सकें। अमित स्वामी ने पत्र में लिखा कि औद्योगिक इकाईयों में नियमित रुप से आयोजन होते रहते हैं। एच.एस.आई.आई.डी.सी द्वारा निर्मित क्लब एवं ऑडिटोरियम की स्थापना से औद्योगिक इकाईयों को अपने आयोजन, बैठकों, सेमिनार आदि के लिए एक उपयुक्त स्थान तथा सहूलियत मिल पायेगी।