कांग्रेस के लिए सदा समर्पित भाव से काम करते रहे स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर: पंकज डावर
-कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के लिए मदन लाल ग्रोवर जी सदा प्रेरणा स्रोत रहेंगे
-पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर जी के स्मारक पर जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने किया नमन
गुरुग्राम: जिला कांग्रेस कमेटी गुडग़ांव (शहरी) के जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने साथियों के साथ रविवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर जी के स्मारक पर जाकर उन्हें नमन किया। उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यों से हर कार्यकर्ता को प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर जी के कार्यकाल और उनके द्वारा कांग्रेस को दी गई सेवाओं को याद करते हुए पंकज डावर ने कहा कि वे हमेशा संगठन की सेवा की सोच रखते थे। कार्यकर्ताओं से निजी तौर पर मिलकर वे सबके सुख-दुख में शरीक होते थे। उनका व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करता था। अपने पद पर रहते हुए उन्होंने कांग्रेस को मजबूती दी। कांगे्रस का कुनबा बढ़ाया। पंकज डावर ने कहा कि राजनीति में मदन लाल ग्रोवर बड़ा नाम थे। आज भी उनके नाम से समाज एकजुट होकर काम करता है। जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर जी को गुडग़ांव के विकास का भी श्रेय दिया। कांग्रेस की सरकार के समय उन्होंने शहर के विकास के लिए सरकार से सदा पैरवी की। विरोधी भी उनकी कार्यशैली के सामने नतमस्तक थे।
पंकज डावर ने कहा कि उनके पुत्र मोहित ग्रोवर ने पुश्तैनी मकान को उनका स्मारक बनाकर बड़ा सम्मान दिया है। वर्षों तक उनके इस कार्य से भी पीढिय़ां प्रेरणा लेती रहेंगीं। ऐसे उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको मदन लाल ग्रोवर जी के जीवन से प्रेरणा लेकर काम करना है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए जिस तरह से काम किए, उसी तरह से हम भी काम करेंगे। वे पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
हम सब पार्टी के मजबूत सिपाही हैं: मोहित मदन लाल ग्रोवर
इस दौरान स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर जी के पुत्र मोहित मदन लाल ग्रोवर ने कहा कि पिता की प्रेरणा से उन्होंने भी राजनीति में कदम रखा। उनका आशीर्वाद सदा परिवार पर है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पंकज डावर को शहरी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का अच्छा निर्णय लिया। हम सब पार्टी के मजबूत सिपाही हैं। सभी एकजुट होकर जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। मोहित ग्रोवर ने स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर जी के स्मारक स्थल पहुंचने पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह स्थल हम सबके लिए प्रेरणा स्थल है। यहां से मिली प्रेरणा से हम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगेें।
