श्रमिक और उद्योग एक दूसरे के पूरक: अमित स्वामी
रेवाड़ी : आज श्रम दिवस के अवसर पर रेवाड़ी चैम्बर ऑफ़ काॅमर्स एवं इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एवं यंगमैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी के सानिध्य में एक गोष्ठि का आयोजन ऑटो मार्किट, रेवाड़ी स्थित कार्यालय में किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए अमित स्वामी ने कहा कि श्रमिक और उद्योग एक दूसरे के पूरक हैं।
उन्होंने कहा कि श्रमिक एवं कर्मचारी समाज का वो हिस्सा है जिन पर समस्त आर्थिक उन्नति टिकी हुई है। उदाहरण के तौर पर आज के मशीनी युग में भी उद्योग, व्यापार, कृषि, भवन निर्माण आदि समस्त क्रियाकलापों में उनकी भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। उनकी भागीदारी अपरिहार्य है। श्रमिक, समाज का वो अभिन्न अंग है जो समाज को फलीभूत और परिपक्व बनाता है और समाज को सफलता की ओर ले जाता है। श्रमिक दिवस एक ऐसा अवसर है जब समस्त दुनिया के लोग श्रमिक एवं कर्मचारी वर्ग की सच्ची भावना को समझकर उसका जश्न मनाते हैं। श्रमिक मजबूर नहीं होता अपितु अपने श्रम से किसी भी राष्ट्र की उन्नति का आधार बनाता है। इसलिए विश्व के 80 देशों में श्रमिक दिवस मनाया जाता है। 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो के हेह मार्किट में जब विभिन्न श्रमिक संगठनों के श्रमिकों ने इकटठा होकर 8 घंटे से ज्यादा काम करने के विरोध में एक रैली की शुरूआत की परन्तु 4 मई 1886 को कुछ अराजकतावादियों ने उस रैली पर बम्ब फेंक दिया जिससे बहुत से श्रमिक हताहत हो गए और घायल हो गए। इसके पश्चात 1889 में पेरिस में आयोजित हुए अन्र्तराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में यह तय किया गया कि शिकागो के हेह मार्किट में अपने हितों व अपने हक की लड़ाई में हताहत हुए श्रमिकों के सम्मान में 1 मई को श्रमिक दिवस मनाया जायेगा। भारत में इसकी शुरूआत लेबर किसान पार्टी आॅफ हिन्दुस्तान ने 1 मई 1923 को मद्रास(चेन्नई)में की। श्रमिक दिवस मुख्य रूप से श्रमिकों और कर्मचारियेां के हितों की सुरक्षा का प्रतीक है। इस गोष्ठि में मुख्य रूप से विकास शर्मा, विजय शर्मा, राजबीर सिंह, मनीष यादव, नरेन्द्र गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, रविन्द्र शर्मा, ईश्वर पहलवान, सुनील चौधरी, मनीष गुप्ता, सचिन, सोनू यादव, जय प्रकाश, जतिन कुमार, विपिन शर्मा, प्रतीक सहरावत आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।