देशराजनैतिकहरियाणा

मोदी कैबिनेट से बाहर हुए हरियाणा के मंत्री रतन लाल कटारिया !

अम्बाला : हरियाणा के अंबाला से सांसद एवं मोदी के मंत्रिमंडल का हिस्सा भाजपा नेता रतन लाल कटारिया बुधवार को मंत्रिमंडल से बाहर हो गए हैं। राजनैतिक फेरबदल की अटकलों के बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश के पार्टी प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि कर दी है। यहां यह बात भी उल्लेखनीय है कि बीते दिनों किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, बाद में माफी भी मांग ली थी।
बता दें कि रतन लाल कटारिया 13वीं लोकसभा में अंबाला से चुने गए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस के फूल चंद मुलाना को 1,24,478 मतों के अंतर से हराया था। हालांकि इससे पहले वह 2004 और 2009 में अंबाला में कांग्रेस की कुमारी सैलजा के मुकाबले लगातार दो बार चुनाव हार भी गए थे। मोदी कैबिनेट में होने वाले फेरबदल को लेकर कई दिन से अटकलों का दौर जारी था। इसी बीच रतन लाल कटारिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी एक बार फिर हरियाणा की भागीदारी पर सभी नजरें टिकी हुई हैं।