दिल्ली में बुजुर्ग महिला की घर में गला रेतकर हत्या !

नई दिल्ली : बुराड़ी के कमालपुर में 65 साल की बुजुर्ग महिला की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। उन्हें जलाने की भी कोशिश की गई। घर में आरोपितों ने दोस्ताना प्रवेश किया है। घर से नगदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान के लूटने की बात अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के तरीके से पुलिस को किसी परिचित पर शक है। पुलिस की तीन टीमों को जांच में लगा दिया गया है।
मरने वाली महिला का नाम राजवती है। उनके पति की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। राजवती को एक संतान है। उनका नाम प्रमोद है। प्रमोद शादीशुदा है। उन्हें अभी कोई संतान नहीं है। पहले ये लोग बुराड़ी में ही उत्तराखंड एंक्लेव में रहते थे। 20 दिन पहले ये लोग कमालपुर स्थित अपने घर में आए थे। इनके घर के अगल बगल में कोई घर नहीं है इसलिए आसानी से वारदात को अंजाम दिया गया। प्रमोद पहले कैब चलवाता था। बाद में उन्होंने ढाबा खोल लिया। ढाबे में 8-10 कर्मचारी काम करता है।