संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 112वें दिन जारी !
गुरुग्राम : कृषि बिलों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों का आंदोलन लगातार जारी है। गुरुग्राम का संयुक्त किसान मोर्चा भी आंदोलन के समर्थन में 112 दिनों से राजीव चौक के निकट अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा है, जिसको विभिन्न श्रमिक, मजदूर, सामाजिक व धार्मिक संगठनों का सहयोग मिल रहा है।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि सरकार मंडियों में किसानों के लिए सभी सुविधाएं होने वायदा करती है, लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। एक बारिश में ही सरकार के सभी वायदों की पोल खुल गई है। गुरुग्राम की अनाज मंडियों में हजारों क्विंटल गेहूं बारिश में भीग कर खराब हो गया। पार्षद आरएस राठी ने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भी बारिश हुई, वहां की मंडियों में रखा अनाज पूरी तरह से भीग गया। सरकार मंडियों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए तथा पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराए ताकि किसानों की फसल खराब होने से बच सके।
धरने पर बैठने वालों में श्रमिक नेता अनिल पंवार, उषा सरोहा, बलवान सिंह दहिया, एसएल प्रजापति, मुकेश डागर, मनोज, योगेश्वर दहिया, सतीश कुमार आकाशदीप, योगेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
