जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : सपना साकार होने की उम्मीद !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर इलाके को उप मंडल बनाने की मुहिम पूरी रफ्तार से चल रही है। इलाके का बच्चा- बच्चा इस मुहिम का हिस्सा बन कर सरकार से उप मंडल बनाने की मांग कर रहा है। वह भली प्रकार से जानते है कि उप मंडल का दर्जा पिछडे इलाके फर्रुखनगर का भाग्य बदल सकता है। प्रत्येक नागरिक पार्टी बाजी को पीछे छोड इलाके के सम्मान के लिए एकजुट है और अपने अपने स्तर पर अपने नेताओं से इलाका सम्मान दिलाने में लगे है। वह दिन दूर नहीं जब फर्रुखनगर क्षेत्र की जनता यह मुहिम चरितार्थ होकर सपने साकार करेगी।
माया शर्मा, सुखबीर तंवर, जितेंद्र ढाणा, रामपाल ढाणा, शिवचरण सिमार, जसवंत सैनी आदि का कहना है कि जिला गुरुग्राम में फर्रुखनगर ही एक ऐसा क्षेत्र है जो विस्तार के मामले में तो अगृणी है , लेकिन विकास, रोजगार में पूरे प्रदेश में सबसे पीछे खडा है। जिसके चलते इलाके के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। पढाई पूरी करने के बाद युवा खेतों में काम करना चहाता है , लेकिन तेजी से होते कालोनियों के विस्तार, कंक्रीट के भवन और भूमिगत खारे पानी के कारण खेती की जमीन घट रही है। सके चलते खेती की आमदनी और पैदावार पर भी असर पड रहा है।
युवा रोगजार की तलाश में प्राईवेट कम्पनियों में धक्के खाने पर विवश हो रहे है। इलाके को केवल तहसील, ब्लाक का ही दर्जा प्राप्त है। जिसके चलते कोई भी पूंजीपति इस पिछडे और खारे पानी के इलाके में अपना छोटा मोटा उद्योग लगाते हुए भी घबराता है। इन दिनों इलाके के हालात अच्छे नहीं है बेरोजगार युवा नशे के आदी होने लगे है। जिससे क्राईम , सड़क दुर्घटना भी बढ़ रही है।
अगर फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा मिल जाता है तो यह इलाका उन्नति कर सकता है। यह इलाके की वर्षों पुरानी मांग है। लेकिन सरकारे बदली पर इलाके की मांग पूरी नहीं हुई। लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रदेश की मनोहर लाल खटटर सरकार फर्रुखनगर को अवश्य ही उप मंडल के दर्जे से सम्मनित करेंगे।