कारोबारहरियाणा

स्टील की कीमत में बढ़ोतरी से एमएसएमई उद्योग संकट में, आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पवन यादव का बड़ा सवाल : क्या ये स्टील उत्पादकों का एकाधिकार नहीं ?

गुरुग्राम : कोविड-19 के प्रभाव के साथ कच्चे माल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने एमएसएमई उद्योग के लिए मुश्किलें पैदा कर दी है। यदि कच्चे माल की कीमत में वृद्धि को अनियंत्रित छोड़ दिया जाता है तो MSME का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। हम पहले से ही भारी नकदी संकट का सामना कर रहे हैं, लोहा , कॉपर, पेपर प्लास्टिक वह बढ़ती हुई डॉलर की कीमत में उद्योगों को बर्बादी के कगार पर लाकर छोड़ दिया है।
पवन यादव प्रेसिडेंट आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन कहते हैं हम सरकार से स्टील की कीमतों में मूल्य नियंत्रण लगाने का आग्रह करते हैं। पिछले 3 महीनों में कॉपर, एल्यूमीनियम के साथ स्टील की कीमत में 35-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो एमएसएमई को बड़े संकट में डालती है जब वे महामारी के प्रभाव से मुश्किल से उबर भी नहीं पाए थे।
भारतीय बाजार में इस्पात की कीमतों में हाल ही में वृद्धि को जून के लॉकडाउन के बाद ही कुछ कंपनीज द्वारा संचालित किया गया है, अर्थव्यवस्था में तेजी शुरू होने के बाद घरेलू कीमतों में तेजी से बदलाव को मैनेज किया गया है। सभी को पता है कि बाजार से स्टील की पहले से ही 3 मुख्य कंपनियां बैंक करप्ट हो चुकी है और अब स्टील बाजार सिर्फ एक या दो कंपनीज के हाथ में ही रह गया है जिससे पूरी तरह से बाजार को कंट्रोल किया जा रहा है वह मनमानी कीमतें बढ़ाकर छोटे व बड़े उद्योगों को अपने कंट्रोल में किया कर रहे है । और इसका पूर्णता प्रभाव एमएसएमई वह अंतिम ग्राहक को ही होने वाला है। घरेलू इस्पात फर्में लौह अयस्क की बढ़ती कीमतों के लिए स्टील की कीमत के उत्तरार्द्ध आंदोलन को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, जो हाल के दिनों में कई गुना बढ़ गया है।
पवन यादव बताते हैं कि हम अगर स्टील की बढ़ती कीमतों का विश्लेषण करते हैं तो कहीं भी यह नहीं पाया जाता कि स्टील के कच्चे माल की कीमत 40 से 50% बढ़ी है ऐसी कोई भी कीमत पीछे से नहीं बढ़ी है जो स्टील की कीमतों को बढ़ाने या प्रभावित करे ।
बाजार से तीन चार मुख्य कंपनियों के बैंक करप्ट होने के बाद बची हुई कंपनियां बाजार को अपने मुनाफे के लिए कीमतों में चढ़ाव दे रही है। यह पूर्णत एकाधिकार या मोनोपली है बाजार को अपने हिसाब से नियंत्रित किया जा रहा है। पिछले 3 महीने में दिसंबर तक 2,500 रुपये प्रति टन से 1500 रुपए प्रति टन की वृद्धि के साथ प्रभावी हॉट-रोल्ड कॉइल (एचआरसी), कोल्ड रोल्ड ( सीआरसी) गलावानिज्ड स्टील उत्पाद की कीमत 40 रूपए से 75 रूपए हो गई है जो इतिहास की अब तक कि सबसे ऊंची कीमत है व दो महीने की सबसे ज्यादा उछाल है।
विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू मांग और लौह अयस्क की कीमतों कोई बदलाव ना होना केवल बाजार ने उत्पादको किं कमी व एकाधिकार को दर्शाता है। पवन यादव ने कहा इस अप्रत्याशित वृद्धि के लिए मुख्य कारक के रूप में सबसे आगे हैं केवल ओर केवल बाजार में एक या दो कम्पनी का होना है। अगर सरकार 1 साल या उससे कुछ वर्ष पहले यह कीमतें पुरानी स्टील कंपनियों को भी देने देते तो शायद वह भी बैंक करप्ट नहीं होते उनका उस समय कम कीमत में माल बेचना ही उनकी बर्बादी का कारण बना था। धीरे-धीरे यह अब अन्य 4 प्रमुख इस्पात उत्पादक बाजार से खत्म हो गए और बाजार सिर्फ एक या दो लोगो के हवाले हों गया। टाटा स्टील आज बाजार पर पूरी तरह से एकाधिकार रखती है व कीमत पर भी पूरी तरह से एकाधिकार रखती है और मांग व सप्लाई को कंट्रोल करके कीमत पर नियंत्रण रख रही है । उत्पादन सामान्य होने और मांग को देखते हुए स्टील कंपनी आज पहले से बेहतर पायदान पर है।
MSMEs, छोटे व बड़े उद्योगों में उपयोग होने वाले स्टील की बढ़ती कीमतों पर सरकार ने कोई खंडन नहीं किया है। सरकार को अब हस्तक्षेप करने की जरूरत है इससे पहले कि कुछ कंपनी बाजार से बाहर हो जाए क्योंकि कोई भी कंपनी 40 से 50 % मूल्य वृद्धि नहीं बर्दाश्त कर सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *