भाजपा का ध्वज लगाकर रजत भार्गव ने दी लोगों को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई !
गुरुग्राम : भाजपा हरियाणा के एनआरआई सेल के प्रदेश महामंत्री एवं नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 27 से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार रजत भार्गव ने कहा कि आज केंद्र एवं प्रदेश में काम कर रही भाजपा सरकार पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग, बलिदान और समर्पण का एक जीता जागता प्रमाण है। केंद्र और प्रदेश दोनों में भाजपा की पहली ऐसी सरकारें है जो समाज में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसकी स्वच्छ छवि आम जनमानस में सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रति विश्वास के तौर पर साफ देखी जा सकती है। रजत भार्गव भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर तुलिप ऑरेंज में आयोजित एक बैठक में उपस्थित जन को सम्बोधित कर रहे थे |
इससे पूर्व उन्होंने सेक्टर 48 , फाजिलपुर और इरोंन विला में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पार्टी का झंडा लहराया और पार्टी के प्रति एक सजग कार्यकर्त्ता के रूप में कार्य करने की शपथ ली | इसके साथ ही भाजपा का ध्वज लगाकर लोगों को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
फाजिलपुर में आयोजित समारोह में श्री भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे अमृतकाल में सरकार की योजनाएं एवं उनका क्रियान्वन नए भारत की इबारत लिख रही है। वही मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है | साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और लोगो में पार्टी और पार्टी की नीतियों के पार्टी विश्वास और भी गहरा हो रहा है । उन्होंने कहा कि मज़बूत संगठन ही सत्ता का आधार होता है और वर्तमान में प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ जी के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा का मज़बूत संगठन सबका साथ – सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ अपने सेवा धर्म का पूरी निष्ठा और समर्पण से निर्वहन कर रहा है।
इस मौके पर तुलिप ऑरेंज सेक्टर 69 सोसाइटी आरडब्लूए प्रेजिडेंट किरण कपूर, निर्मल जी, हरीश कपूर, मधु सूद, शारदा जी, सुमन, अनीता, भाजपा बादशाहपुर मंडल उपाध्यक्ष बिंदु भार्गव, अंजू कोडियल, अध्यक्ष बीजेपी बादशाहपुर महिला मोर्चा, कोष्याध्यक्ष बिमला रावत, उपाध्यक्ष सुशीला चौहान, दीना डंगवाल आदि मौजूद थे |