वार्ड 27 के निवासियों ने रजत भार्गव पर जताया भरोसा, दिया पूर्ण समर्थन का आश्वासन

-जनहित के कार्यों में नहीं हटूंगा पीछे : रजत
गुरुग्राम : भाजपा एनआरआई सेल के प्रदेश महामंत्री एवं नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 27 से भाजपा की टिकट के दावेदार रजत भार्गव की ओर से तुलिप आइवरी सोसाइटी, सेक्टर 70 में शनिवार को आम मतदाताओं के लिए एक स्पेशल कैंप लगाकर न केवल लोगों के वोट बनवाये बल्कि वोटर लिस्ट में सुधार एवं बदलाव की प्रक्रिया को भी सुचारु ढंग से पूर्ण कराया |
भाजपा एनआरआई सेल के कार्यकर्ताओं ने श्री भार्गव के नेतृत्व में एक विशेष कैंप आयोजित किया जिसमे करीब सौ से अधिक नए वोट बनाये गए वही 50 से अधिक मतदाताओं ने अपने वोटर कार्ड में सुधार एवं बदलाव भी कराये | लोगों ने इस निशुल्क कैंप की मुक्त कंठ से प्रशंशा करते हुए कहा कि रजत भार्गव ने उन्हें उनके डोर स्टेप पर ये सेवा मुहैया कराकर बड़ा ही नेक काम किया है |
इस मौके पर रजत भार्गव ने उपस्थित लोगों के बीच कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र ओर हरियाणा में नित नए सफलता ओर तरक्की के आयाम बना रही है | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी का हर बड़ा छोटा कार्यकर्त्ता पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने के काम कर रहे है ओर उसी कड़ी में वे भी सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर इस तरह के कैंप आदि आयोजित कर जनहित के कार्य में अपना योगदान दे रहे है |
रजत भार्गव ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की टिकट के लिए उन्होंने भी वार्ड 27 से आवेदन किया है ओर वे टिकट के लिए भरसक प्रयास भी कर रहे है | यदि पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वे अपने इस वार्ड के निवासियों के लिए बेहतर कार्य करके दिखाएंगे | उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार पार्टी उन पर विश्वास जतायेगी ओर अगर ऐसा हुआ तो वे पार्टी के साथ साथ अपने वार्ड की जनता के लिए भी सौ फीसदी खरे साबित होकर दिखाएंगे | उन्हें कहा कि उनका जनहित के कार्यों का सिलसिला लगातार यूँ ही जारी रहेगा |
कैंप में वोटर लिस्ट में बदलाव कराने आये सोसाइटी के लोग श्री भार्गव के प्रति पूरी तरह आश्वस्त दिखे ओर उन्होंने ये कहा भी कि इस बार निगम चुनाव में श्री भार्गव ही उनके पार्षद बनेंगे | इस मौके पर लोगो ने रजत भार्गव का स्वागत के साथ आभार भी जताया |