रोल मॉडल कार्यक्रम का आयोजन : महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा !
गुरुग्राम : शहर के भीमगढ़ खेड़ी क्षेत्र स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को बाल यौन शोषण जैसी समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन द्वारा रोल मॉडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में वरिष्ठ अधिवक्ता व सामाजिक संस्था फरिश्ते गु्रप की मुख्य सचिव डा. अंजूरावत नेगी शामिल हुई।
नेगी ने छात्राओं से महिला समानता, उनके अधिकार, शादी की आयु 21 वर्ष होने व आरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा भी की। छात्राओं ने अपनी शंकाओं को लेकर कई सवाल-जबाव भी किए। जिनका उन्होंने समाधान भी किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि महिलाओं के क्या-क्या अधिकार होते हैं और किस तरह से महिलाएं समाज व देश को बदलने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने युवतियों की शादी 21 वर्ष की आयु में किए जाने की बात भी छात्राओं से की। केंद्र सरकार इस पर कानून बनाने जा रही है। क्योंकि छात्राएं इस आयु तक स्नातक भी पूरा कर लेती हैं और वहीं रोजगार प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं के हित के लिए ही है। छात्राओं को अन्य कई जानकारियां भी वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा दी गई। छात्राओं का कहना था कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने के बाद भी मेधावी छात्र-छात्राओं को दाखिला मिलने में परेशानी होती है, लेकिन आरक्षण वालों को इससे कम प्रतिशत मिलने के बाद भी आसानी से दाखिला कॉलेजों में मिल जाता है। छात्राओं का कहना था कि अब समय आ गया है शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र से आरक्षण सिस्टम में बदलाव किया जाए। छात्राओं ने गाड़ी चलाने के लिए क्या उम्र होती है इसकी जानकारी भी मांगी। कुछ छात्राओं ने आस-पास की व्यवस्थाओं के बारे में भी अधिवक्ता से चर्चा की। यह कार्यक्रम काफी देर चला। वक्ता के विचारों से छात्राएं काफी प्रभावित दिखाई दी। आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य व शिक्षकों का सहयोग रहा।