देशराजनैतिकहरियाणा

जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : तो फिर एक ही छत के नीचे मिल पाएंगी सभी सुविधाएं !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : ऐतिहसिक धरोहर को विरासत में लेकर उज्जवल भविष्य की और कदम बढ़ाता फर्रुखनगर इलाका राजनीतिक उपेक्षा के चलते चार कदम आगे बढ़ कर दो कदम पीछे पहुंच रहा है। जिससे इलाका उन्नति के पथ से फिसल रहा है। अगर फर्रुखनगर इलाके को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर उप मंडल का दर्जा देते है तो सभी बाधायें दूर हो जाएगी और इलाके के लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलने लगेगी।
अंर्तराष्ट्रीय पहलवान राव दुलीचंद धानावास, विजय यादव धानावास, लम्बरदार मोहर सिंह सुल्तानपुर, विंक्रम यादव मुशैदपुर, देवानंद सांगवान खंडेवला, सरपंच छाजू राम चौहान का कहना है कि फर्रुखनगर क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं और विश्व स्तर पर अपनी पहचान रखने वाली राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सुल्तानपुर झील होने के बावजूद भी अपनी पहचान को तरस रहा है। इलाके के सम्मान को प्राप्त करने के लिए क्षेत्रवासी लम्बे समय से संर्घष करते आ रहे है। लेकिन राजनीतिक उपेक्षा के कारण उनके संर्घष को विराम मिलना तो दूर उल्टे दूरिया बढती जा रही है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर इलाके को उप मंडल का दर्जा दिलाने की जो मुहिम चली हुई है उसका जनमानस पूरी निष्टा से सहयोग कर रहा है।
यह पहला मौका है कि इलाके की जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधी भी उनकी मुहिम का कंधे से कंधा मिला कर सहयोग करके सरकार में पकड का लाभ जनता को दिलाने में लगे हुए है। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर इलाके की जनता जन आनंदौलन की तैयारी में जुट गई है। अगर फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा शिघ्र नहीं मिला तो वह आंदौलन के लिए विवश हो सकते है |