जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : किसी वरदान से कम नहीं होगा उप मंडल का तोहफा !
फर्रुखनगर : फर्रुखनगर इलाके का तेजी से होता विस्तार और बढ़ी बेरोजगारों की फौज के कारण पिछडापन बढ़ता ही जा रहा है। युवा कृषि से मुंह मोड कर रोजगार की तलाश में भटक रहा है। इलाके में कामकाज नहीं होने के चलते व्यापारियों की गुरुग्राम, दिल्ली बने हुए है। जिसके चलते फर्रुखनगर बाजार भी पिछले दो दशक से तेजी से सिमट रहा है। दिल्ली गेट और बस अडडे के बीच का बाजार ही ग्राहकों की पंसद हो गया है। अगर फर्रुखनगर को सरकार उप मंडल का दर्जा प्रदान कर देती है तो यह इलाके के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इलाके के लोग पिछले दो दशकों से उप मंडल की मांग करते आ रहे है।
अनिल कुमार जैन , डा. पकंज बेनीवाल, धर्मेंद्र सहरावत, सुरेंद्र यादव मौहम्मदपुर, राजेश कोहली चांदनगर, सतीश सैनी आदि का कहना है कि इलाके के पिछडने का सबसे बड़ा कारण राजनितिक उपेक्षा है। अगर पूर्व में रहे जनप्रतिनिधि वर्तमान के प्रतिनिधयों की भांति जनता की आवाज बन कर उप मंडल की मुहिम को अंजाम तक पहुंचाते तो आज फर्रुखनगर इलाका भी विकास की दौड में साईबर सिटी गुरुग्राम के साथ चलकदमी करके अगृणी विकासशील क्षेत्रों में सुमार हो सकता था। लेकिन उन्होंने इलाके के लोगों की सुध नहीं ली और उसका खामयाजा इलाके की जनता आज पिछडेपन का शिकार होकर भुगत रही है।
उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर इलाका पूर्णत्य कृषि , पशुपालन पर ही निर्भर है। रोजगार के नाम फर्रुखनगर क्षेत्रवासियों के हाथ खाली ही है। आजादी के बाद से ही यह इलाका अपने अस्तीत्व की जंग लडता आ रहा है। लेकिन नेताओं ने यहां के लोगों को केवल वोट बैंक तक रखा और चुनाव के बाद उन्होंने इलाके के चहुमुखी विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण व्यापारी भी अपने कामकाज को बढावा देने में सफल नहीं हो पाये और गुरुग्राम, दिल्ली उनकी पंसद बन रही है। जो इलाके के उन्नति में भी बाधा बन रही है। अगर फर्रुखनगर क्षेत्र को उप मंडल का दर्जा मिल जाता तो आ इलाके के लोगों को कामकाज के लिए दूसरे शहर नहीं भागना पड़ता। उप मंडल फर्रुखनगर इलाके की लाईफ लाइन है। इसके बिना यह इलाका उद्योगपतियो की पसंद नहीं बन सकता है। इसलिए सरकार से गुजारिश है कि फर्रुखनगर इलाके को उप मंडल का दर्जा विकास की मुख्यधारा से जोडे।