देशराजनैतिक

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: पांच में से चार पर आप की जीत, बीजेपी का सूपड़ा साफ़ !

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में मतगणना पूरी हो गई। फाइनल नतीजों में चार सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हो गई है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। इस बार बीजेपी का खाता भी नहीं खुला है।
मंगलोपुरी, शालीमार बाग उत्तर, त्रिलोकपुरी और रोहिणी सी वॉर्ड में आप कैंडिडेट की जीत हुई है। वहीं चौहान बांगर वॉर्ड में कांग्रेस उम्मीदवार को सफलता मिली है। 28 फरवरी को इन सीटों पर उपचुनाव हुआ था और 50 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था। इन 5 सीटों में से 4 सीटें पहले भी आम आदमी पार्टी के खाते में थीं और एक सीट बीजेपी के पास थी |
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। साथ ही अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर कहा कि अगली बार अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति दिल्ली की जनता चुनेगी।