देशराजनैतिकहरियाणा

जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल से है पूरी उम्मीद !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : राजनैतिक उपेक्षा के चलते हर क्षेत्र में पिछड चुके फर्रुखनगर क्षेत्र को सरकार की मुख्यधारा से जोडने के लिए उप मंडल का दर्जा ही उन्नति और रोजगार के द्वारा खेल सकता है। फर्रुखनगर इलाके की जनता द्वारा उप मंडल बनाने की जो मुहिम शुरु की गई है उससे इलाके का जन मानस पूरी निष्ठा से एकसूत्र में जुटा हुआ है।
सभी इस मुहिम का सर्मथन तो कर रहे है साथ में इलाके के सांसद राव इंद्रजीत सिंह, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, विधायक राकेश दौलताबाद ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को पत्र लिख कर इलाके को उप मंडल बनाने की सिफरिस कर दी है। अब बागडौर मुख्यमंत्री के हाथ है। इलाके की जनता की मांग है कि सीएम सहाब फर्रुखनगर जैसे पिछडे इलाके को उप मंडल का दर्जा देकर उन्नति और रोजगार के द्वार खोले।
महशूर भजन गायक विजय कुमार जाटव, डा. होशियार सैनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष सैदपुर, राधे श्याम सैनी, सुनील यादव फाजिलपुर, सुनीता राव फाजिलपुर बादली आदि का कहना है कि फर्रुखनगर इलाके का तेजी से विस्तार हो रहा है। लेकिन सरकारी कार्यों के लिए लोगों को पटौदी, गुरुग्राम के चक्कर लगाने पड़ते है। जिससे उनका समय और धन दोंनों की बर्बाद होते है। अधिकारियों की कोई गारंटी नहीं होती कि वह समय पर ही मिल जाये। अन्यथा उनकी बांट जौह कर निराशा के साथ घर लौटना भी पड़ सकता है। तहसील स्तर तक के काम तो फर्रुखनगर में आसानी से हो जाते है। लेकिन उप मंडल स्तर , कोर्ट आदि के लिए उन्होंने पटौदी और गुरुग्राम ही जाना पड़ता है। अगर सरकार फर्रुखनगर क्षेत्र की जनता और सांसद राव इंद्रजीत सिंह, विधायक राकेश दौलताबाद, विधायक सत्यप्रकाश जरावता द्वारा दी गई लिखित मांग पर गौर फरमा कर उप मंडल का दर्जा देकर फर्रुखनगर को सम्मानित करे तो लोगों को कम दूरी पर सरकारी काम ही नहीं बल्कि कोर्ट केस आदि सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि इलाके की जनता अपनी इस मुहिम को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड रही है। फर्रुखनगर क्षेत्र की जनता पिछले दो दशकों से उप मंडल बनाने की मांग करती आ रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा अवश्य देंगे।