मेवात में व्यापारी से लूटे 4 लाख रुपए !
नूह : जिले के गुड़गांव-अलवर हाईवे पर स्थित जाटका गांव के समीप तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े परचून व्यापारी से करीब 4 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस संदर्भ में नगीना थाना पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विपिन पुत्र दीनदयाल हालाबाद फिरोजपुर झिरका रोजाना की तरह सोमवार को बाइक पर दोपहर बाद करीब 3 बजे बड़कली चौक से दुकानदारों से चीनी-चावल आदि की रकम लेकर वापस फिरोजपुर झिरका शहर की तरफ लौट रहा था।
