समालखा मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह गाहल्याण की गोली लगने से मौत
पानीपत : समालखा मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह गाहल्याण की गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर बेटी छत पर कमरे में पहुंची तो उसकी चीख निकल गई। पिता के शरीर से खून बह रहा था। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब तक मौत हो गई। गोली कैसे लगी, ये पता नहीं चल सका है।
55 वर्षीय हरपाल सिंह गाहल्याण की चार बेटी और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी और एक बेटा घर पर हैं। भाजपा नेता एवं प्रापर्टी डीलिंग का काम करने हरपाल सिंह समाजसेवा में लगे रहते थे। हरपाल की मौत की खबर से समालखा के लोगों सन्न रह गए हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि हरपाल अब नहीं रहे।
गोली लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। स्वजनों के अनुसार खुद गोली लगी। सवाल है कि आधी रात को ही उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी। ये भी सवाल उठ रहा है कि कहीं उनकी हत्या तो नहीं की गई। पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।