पूर्व उपमुख्यमंत्री की गाड़ी को जबरन रोक पिस्टल दिखाना गहरी साजिश : अधिवक्ता मेघराज यादव
गुरुग्राम : जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव (गुरुग्राम) अधिवक्ता मेघ राज यादव ने हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी के साथ हिसार पुलिस ने जो हरकत की है वो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे पूर्व सांसद रहे पूर्व विधायक रहे और Y केटेगरी की सुरक्षा प्राप्त पूर्व उपमुख्यमंत्री की गाड़ी को जबरन रोकना और पिस्टल दिखाना एक गहरी साजिश को दर्शाता है। श्री यादव ने इस घटना की कड़े शब्दो मे निंदा की है और दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कारवाही की अपील भी की है।
अधिवक्ता मेघ राज यादव ने बताया की उनकी मंशा बिलकुल ठीक नहीं थी वो तो वहा लोग इतने जमा हों गए की पुलिस अपने मकसद मे कामयाब नहीं हों सकी। अगर पुलिस सही थी तो जब श्री दुष्यंत चौटाला ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो वो भाग क्यों खड़े हुए।
यादव ने आगे कहा की हमारे नेताओं के मान सम्मान को कोई भी अगर ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उस का खुल कर विरोध किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते है की सम्बंधित पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्यवाही करे अन्यथा जजपा हरियाणा के साथ साथ समस्त उत्तरभारत मे अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
