एनवायरो ने धूमधाम से मनायी स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ !
गुरुग्राम : वाटिका ग्रुप की फ़ैसिलिटी मैनेजमेंट की इकाई एनवायरो ने वाटिका इंडिया नेक्सट में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ खूब धूमधाम से मनायी। स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर भविष्य के लिए जागरूक करने हेतु देशवाल वेस्ट मैनेजमेंट प्रा. लि. (डीडब्ल्यूएमपीएल) के सहयोग से इसने ई-कचरा प्रबंध संग्रह अभियान भी आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुआ और लोगों ने अनेक खेल गतिविधियों का लुफ़्त उठाया।
एनवायरो के प्रेसिडेंट और सीईओ श्री अजय कुमार सिंह ने कहा, “हम देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। कोविड -19 महामारी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक थी जिसका सामना हम सब ने मिलकर किया। आज जब हम एक बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं, हमें अपने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना चाहिए।”
प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर इस शुभ दिन को मनाया। दिन भर चलने वाले कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिताएं जैसे ड्राइंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन का आयोजन किया गया। समारोह का समापन मिठाई बांटने के साथ हुआ।