नेहा अग्रवाल के प्रयासों से वार्ड-30 में हुई सफाई !
गुरुग्राम : वार्ड-30 के सेक्टर-56 क्षेत्र में गंदगी को लेकर समाजसेविका एवं भाजपा सरस्वती मंडल की उपाध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने बीड़ा उठाया और वहां की सफाई करवाकर लोगों को राहत दी। उनके इस काम की सभी ने तारीफ भी की।
सेक्टर-56 में कई जगह पर गंदगी फैली थी। हर कोई गंदगी के कारण परेशान था। इसके साथ ही जलभराव की समस्या भी थी। लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में तो यहां और भी बुरा हाल हो जाता है। पैदल निकलना तो दुभर रहता है। यह समस्या समाजसेविका एवं भाजपा सरस्वती मंडल की उपाध्यक्ष नेहा अग्रवाल तक पहुंचाई गई। उन्होंने बिना देरी किए इस पर काम करना शुरू कर दिया। जेसीबी की मदद से वहां पर फैली गंदगी, मलबा आदि उठवाकर सफाई करवा दी। नेहा अग्रवाल के मुताबिक इस गंदगी से बहुत दिक्कत लोगों को हो रही थी। पहले कोरोना महामारी से लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में गंदगी अगर फैली रहती है तो फिर और भी बीमारियां फैलने का अंदेशा रहता है। यहां गंदा पानी एकत्रित था और मच्छर पैदा होने से जलजनित बीमारियां होने का तो और अधिक खतरा था। समाजसेविका होने के नाते उन्होंने इस कार्य को करना अपना फर्ज समझा और क्षेत्र से इस समस्या का समाधान करवाया।
