श्री राम का चरित्र और राम का नाम ही काफी है क्योंकि वह मर्यादा पुरुषोत्तम राम है : डॉक्टर जैन
गुरुग्राम : गुरुग्राम महानगर में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय डॉक्टर सुरेंद्र जैन (अखिल भारतीय अभियान प्रचार प्रसार प्रमुख एवम केंद्रीय संयुक्त महामंत्री, विहिप) का विशेष कार्यक्रम निधि समर्पण अभियान के संदर्भ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मीना जिंदल (प्रसिद्ध समाजसेविका) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रमेश कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, विहिप, हरियाणा) सम्मिलित हुए। स्वामी परमानन्द की शिष्या महामंडलेश्वर साध्वी आत्म चेतना गिरी एवम सराये गांव के हनुमान मंदिर के महंत व् निर्वाणी अखाड़े के कोतवाल स्वामी मुक्तानंद मंचासीन रहे। इसमें शहर के उद्योगपतियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के सम्मुख उद्बोधन हुआ जिसमें श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए सभी लोगों का समर्पण निधि देने के लिए आवाहन किया गया।
उन्होंने कहा कि सभी अपना अपना योगदान दें। यह सब का मंदिर है जैसे “सबके राम और राम के सब”, अपने उद्बोधन में राम मंदिर से जुड़े हुए संघर्षों और बलिदानों की समृतियों को साझा किया। उन्होंने बताया उसी प्रकार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के द्वारा संचालित निधि समर्पण अभियान के संस्मरण जोकि विभिन्न प्रांतों से अनुभव में आ रहे हैं उससे जुडी कुछ घटनाओं का जिक्र किया। उसमें बहुत मार्मिक घटना गुजरात की है जिसमें एक व्यक्ति जिनकी मृत्यु किन्ही कारणवश हो जाती है और उन्होंने मरने से पहले अपनी धर्मपत्नी को इस बात का जिक्र किया था कि मैं राम मंदिर में अपनी तरफ से योगदान देना चाहता हूं लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो पाए और उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी ने उनके कहे हुए वचनों के अनुसार वह राशि का चेक कार्यकर्ताओं को दिया। यह घटना दिल को छू जाती है। राम से जुड़ाव और अगाध प्रेम का साक्षात दर्शन प्रत्यक्ष रुप से दिखाई देता है आज समाज में फैले सभी वैमनस्य और सभी प्रकार के ऊँच-नीच के भेदभाव को समूल नाश करने के लिए केवल श्री राम का चरित्र और राम का नाम ही काफी है क्योंकि वह मर्यादा पुरुषोत्तम राम है। हिन्दुओं के लिए तो वह आस्था धर्म संस्कृति और संस्कार रूपी भगवान स्वरूप है उसी प्रकार अन्य धर्मों में वह एक सिद्ध मर्यादा पुरुषोत्तम चरित्र एवं आदि पुरुष के रूप में है।
इस आयोजन में शहर से आए हुए विभिन्न भामाशाहों ने श्री राम मंदिर के लिए निधि का समर्पण माननीय डॉ. सुरेंद्र जैन के सम्मुख किया इसमें सबसे अधिक ₹ 11 लाख चेक के माध्यम से निधि समर्पण करने वाले व्यक्तित्व ईश्वर मित्तल (प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता) बने।
उनका दूसरा कार्यक्रम गाडौली गांव के हरिजन बस्ती में निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ करने का रहा जिसमें उन्होंने हरिजन समाज से निधि स्वरूप उनका समर्पण लिया। लोगों में अत्यंत हर्ष और उल्लास का वातावरण थ। लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ तिलक लगाकर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सब बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम के सहभागी बने वहां की हरिजन सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्पण श्री राम के चरणों में अर्पित किया। श्रीमती इंदु राव ने मंच सञ्चालन किया।