सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति से एक सदस्य का नाम वापस लेना आंदोलन की वैचारिक जीत : चौधरी संतोख सिंह

-अनिश्चितकालीन धरना 19वां दिन
गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 51वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह तथा आर एस राठी ने संयुक्त बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति से एक सदस्य का नाम वापस लेना किसान आंदोलन की वैचारिक जीत है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के सदस्य द्वारा नाम वापस लेना सुप्रीम कोर्ट द्वारा कमेटी गठित करने के निर्णय पर सवाल खड़े करता है।उन्होने कहा कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के सदस्य द्वारा नाम वापिस लेना सरकार के लिए एक बड़ा झटका है।उन्होंने कहा कि सरकार को इससे सबक़ लेना चाहिए।उन्होने कहा कि जनता में काले कानूनों के प्रति रोष है।उन्होंने कहा कि सरकार तीनों काले क़ानून तुरंत प्रभाव से रद्द कर दें।
धरने पर बैठने वालों में बीरू सरपंच बजघेडा,नवनीत रोज़,बलकेश बाल,धर्मबीर कटारिया एडवोकेट,महासिंह ठकरान,पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,पूर्व पार्षद रविंदर कटारिया,गजराज सरपंच मानेसर,विजय यादव शिकोहपुर,डॉक्टर अशोक कुमार नरसिंहपुर, अजयपाल मोहम्मदपुर झाड़सा,ईश्वर सिंह पातली,कमल पहलवान गढ़ौली,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,माइकल सैनी,नरेश यादव एडवोकेट,युवा नेता परमिंदर कटारिया,अमित नेहरा,मुकेश डागर,पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,विनोद भारद्वाज एडवोकेट,लिखी राम जदूवंशी,भारतीय किसान यूनियन के हरनेक सिंह मीमा,जसबीर सिंह खेरा ,सुरेन्द्रसिंह,राजेन्द्र सिंह राघव, निर्मल यादव, रेखा यादव,सतबीर सिंह नेहरा,मंजीत जैलदार, डॉक्टर सारिका वर्मा,देविका सिवाच,आशा सिंह,निहाल सिंह धारीवाल एडवोकेट,अशोक कुमार नरसिंगपुर,जयप्रकाश रेहडू,नरेंद्रपाल किलहोड,लखपत जांघू,राजकुमार राठी, उम्मेद सिंह महलावत,सुधीर कटारिया,अमित नेहरा,बलवान सिंह दहिया,वीरेंद्र कटारिया,अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,दिलबाग सिंह,सुधीर कटारिया,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,डॉक्टर धर्मबीर राठी,कल्याण सिंह संधू,रणबीर कटारिया,सोनू ठाकरान तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।