सेना दिवस पर मां भारती के रणबाकुरों की शहादत को किया नमन !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : स्थानीय यज्ञ-योग संस्कार केंद्र एवं अखेराम सरदारो देवी आत्मशुद्धी आश्रम में सेना दिवस पर मां भारती के रणबाकुरों की शहादत को नमन किया और यज्ञ करके विधाता से देश में शांति सेवा और समृद्धि की दुआ मांगी।
इस मौके पर डाबर खेडा आश्रम के श्री महंत नारायणदास उदासीन जी महाराज व आश्रम के श्री महंत स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने कहा कि आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए सौभाग्य का दिन है। आज के ही दिन भारतीय सेना का गठन किया गया था। हमारे देश के रणबाकुरों की वीरता की जिनती तारिफ की जाये कम है। आज हमारा देश किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।
उन्होंने योग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो करेगा योग वह रहेगा निरोग के मूल मंत्र को जो व्यक्ति में अपनायेगा वह कभी किसी रोग से ग्रस्त नहीं हो सकता है। स्वस्थ्य जीवन ही सफलता की कूंजी कहलाता है। उन्होंने बताया कि सभी प्राणियों में मनुष्य श्रेष्ट है। इसलिए माना जाता है कि दया, क्षमा, प्रेम, और परोपकार की भावना को मनुष्श् ही पालन कर सकता है। निस्वार्थ भाव से गरीब और जरुरतमंद लोगों की मदद की सच्चा मानव धर्म है। बच्चे भगवान का स्वरुप है।
इस मौके पर आश्रम परिसर में रहने वाले बाल योगियों की सेवार्थ खाद्य सामग्री , वस्त्र आदि की व्यवस्था भी की गई। इस मौके पर डिफेंस एकाडमी के संचालक डा. दिलबाग सिंह , इंदुमति, विक्रम शास्त्री, सतीश कुमार, राजेश, नेहा, अजय आदि मौजूद थे।