फरीदाबाद में पांच लाख की रिश्वत देते पकडे गए दो डॉक्टर !

-एक डॉक्टर बीके अस्पताल तो दूसरा है निजी अस्पताल का डॉक्टर
फरीदाबाद: विजिलेंस ब्यूरो ने फरीदाबाद में पांच लाख की रिश्वत देते दो डॉक्टर गिरफ्तार किये है जो निजी अस्पताल में लापरवाही से हुए इलाज के चलते बुजुर्ग महिला की मौत मामले काे रफादफा करने की ऐवज में शिकायतकर्ता काे पांच लाख का ऑफर रुपये दे रहे थे। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस को दे दी और बृहस्पतिवार को पैसे देते हुए दोनों डॉक्टर विजिलेंस ने काबू कर लिए। इनमें एक डॉक्टर सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ नवदीप सिंघल और दूसरे प्राची अस्पताल संचालक डॉ सुरेश हैं। दोनों के खिलाफ सेक्टर-17 विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विजिलेंस के अनुसार एसजीएम नगर निवासी नवीन की मां कुछ महीने पहले बीमार हुई थीं। उन्हें चिमनीबाई धर्मशाला के पास प्राची अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान नवीन की मां की मौत हो गई। नवीन ने प्राची अस्पताल के डॉक्टर सुरेश पर लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन को शिकायत दी। सिविल सर्जन ने मामले की जांच डॉ नवनीत को सौंप दी। नवीन का आरोप है कि डॉ नवदीप और डॉ सुरेश मिलकर उनपर शिकायत वापस लेने का दबाव डाल रहे थे। उन्होंने मामले को रफा दफा करने की एवज में पांच लाख रुपये देने की पेशकश भी की। दबाब बढ़ता देखकर नवीन ने विजिलेंस को शिकायत दे दी। बृहस्पतिवार को विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।