गजब का मजाक : पेट में भर दी हवा, फट गयी आंत अब अस्पताल में !

करनाल : करनाल में मजाक-मजाक में एक व्यक्ति के साथ अजीबोगरीब वाकया सामने आया। साथी द्वारा मजाक में कंप्रेशर मशीन से प्राइवेट पार्ट के जरिए शरीर में हवा भर दी गई। इससे उसकी आंत फट गई और हालत गंभीर है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
घटना 25 नवंबर की है, लेकिन अब मामला पुलिस तक पहुंचा है। निसिंग क्षेत्र के ओंगद गांववासी एक युवक ने आरोप लगाए है कि वह तरावड़ी के एब्रो इंडिया राइस मिल में ठेकेदार के अधीन लेबर के तौर पर काम करता था। उसके साथ पश्चिमी बंगाल का रहने वाला नाजरमूल हम भी लेबर के तौर पर ही काम करता था।