दिल्ली में गुरु-शिष्य परंपरा तार-तार : छेड़खानी में कथक शिक्षक गिरफ्तार !

नई दिल्ली : चाणक्यपुरी इलाके में गुरु शिष्य परंपरा को तार तार करने का एक मामला सामने आया है। 23 वर्षीय छात्रा को कथक नृत्य सिखाने के दौरान छेड़छाड़ करने के आरोप में चाणक्यपुरी थाना पुलिस कथक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
डीसीपी ईश सिंघल के मुताबिक गिरफ्तार किए गए कथक शिक्षक का नाम पंडित रवि शंकर उपाध्याय है। 52 वर्षीय उपाध्याय दिलशाद गार्डन में परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित छात्रा चाणक्यपुरी में परिवार के साथ रहती है। बीते 14 दिसंबर को छात्रा अपनी मां के साथ चाणक्यपुरी थाने आई थी।
पुलिस को दिए शिकायत में उसने बताया कि वह चाणक्यपुरी के सेन मार्टिन मार्ग स्थित कथक केंद्र 2 में कथक में तीन साल का डिप्लोमा ऑनर्स कर रही है। उसके शिक्षक पंडित रवि शंकर उपाध्याय लंबे समय से उसे प्रशिक्षण के दौरान छूने और वाट्स एप पर अश्लील मैसेज भेजने के लिए परेशान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *