हरियाणा में 24 घंटे में ही 28 जिंदगियां लील गया कोरोना

चंडीगढ़ : प्रदेश में कोरोना से अभी तक 1168 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान ही 28 लोगों की जान महामारी की वजह से गई। गुरुग्राम व पंचकूला में 3-3, फरीदाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, पानीपत, यमुनानगर व अम्बाला में 2-2 तथा कैथल, रोहतक, झज्जर व हिसार में 1-1 व्यक्ति ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ा। वहीं 379 मरीजों की स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है। इनमें से 311 ऑक्सीजन बैड पर हैं तो 68 को वेंटिलेंटर पर रखा गया है। प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 7 हजार 249 हो गया है।
इनमें से 83 हजार 878 मरीज ठीक भी हुए हैं। 24 घंटों में 2188 मरीज ठीक हुए तो इस अवधि में 2495 नये पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में 11 दिनों के दौरान 21 हजार 120 नये मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *