रेवाड़ी नगर परिषद् चुनाव : पूर्व पार्षद पूनम यादव भाजपा प्रत्याशी तो कांग्रेस ने लगाया कैप्टन के भाई की पुत्रवधु विक्रम यादव पर दांव !

रेवाड़ी : नगर परिषद रेवाड़ी के प्रधान पद के लिए संभावित प्रत्याशियों की अटकलों पर विराम लगा और प्रधान पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पार्टी ने पूर्व पार्षद पूनम यादव को प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2013 में वार्ड नंबर 21 से चुनाव जीतकर पूनम यादव पार्षद बनी थी। उनके पति बलजीत यादव भी 2005 से 2010 तक पार्षद रहे हैं।
भाजपा की टिकट की घोषणा होते ही कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा का सभी को इंतजार था और कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी| कांग्रेस की उम्मीदवार कोई और नहीं बल्कि कप्तान अजय सिंह यादव के परिवार से ही है। कांग्रेस ने कैप्टन के बड़े भाई राव अजीत सिंह के बेटे रणविजय की पत्नी विक्रम यादव को चुनावी मैदान में उतारा है|
बता दे कि पहले विधायक चिरंजीव की पत्नी अनुष्का के नाम की चर्चा तेज हुई तथा बाद में कैप्टन की पत्नी शकुंतला यादव तक का नाम सामने आया। हालांकि पार्टी सूत्रों की मानें तो चुनाव समिति और वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद विक्रम को मैदान में उतारा गया हैं।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार पूनम यादव को बीजेपी कि टिकट मिलने की दो बड़ी वजह रही हैं। पहली ये कि उन पर भाजपा की अंदरूनी खींचतान में किसी गुट की मुहर नहीं है। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कट्टर समर्थकों में नहीं, मगर उनके विरोध में भी नहीं है। जिलाध्यक्ष या कार्यकारिणी में भी पूनम यादव के नाम का विरोध करने वाला नहीं है। दूसरा, भाजपा पदाधिकारी पत्नियों के लिए टिकट मांग रहे थे, जबकि पूर्व पार्षद बलजीत यादव की पत्नी पूनम यादव 2013 से खुद पार्षद होने के चलते सक्रिय रही हैं। इसी का फायदा उन्हें मिला।
बीजेपी से दूसरा नाम पार्टी कार्यकर्ता तरुण कोसलिया की पत्नी सुनीता का भी था। सोमवार को इस पर स्थिति स्पष्ट हो गई । इधर, पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव की पत्नी उपमा यादव भी मैदान में उतरने के लिए ताल ठोक चुकी हैं।
रेवाड़ी नगर परिषद प्रधान पद चुनाव के लिए अटकलों पर विराम देते हुए कांग्रेस ने विक्रम यादव को मैदान में उतारा है। पहले इस पद के लिए चुनाव के लिए बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी और रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव की पत्नी अनुष्का राव को उतारने की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन अंत में विक्रम यादव के नाम पर मुहर लगी है।
जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक. रेवाड़ी नगर परिषद प्रधान पद के लिए कांग्रेस ने भी अपनी टिकट की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने काफी सोच-विचार करके पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के भतीेजे रणविजय यादव की धर्मपत्नी विक्रम यादव को प्रधान पद का टिकट दिया गया है। विक्रम यादव के पति रणविजय यादव तहसीलदार के पद पर तैनात हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में बता दें कि कैप्टन अजय सिंह यादव परिवार की बहू विक्रम यादव ने विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। बताया जा रहा है कि विक्रम यादव लंबे समय से नगर परिषद प्रधान पद की तैयारी में जुटी हुईं थी, जिसके चलते उनका पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव से मनमुटाव भी चल रहा था। अब कैप्टन अजय सिंह यादव की सिफारिश पर ही विक्रम यादव को कांग्रेस का टिकट मिला है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने इस टिकट के सहारे एक बार फिर से परिवार को एकजुट करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *