मुंबई में 85 लाख रुपये के नकली नोट सहित तीन गिरफ्तार !

मुंबई : महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने नकली नोटों के साथ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डीजीपी (क्राइम) लक्ष्मीकांत पाटिल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नकली नोटों की बिक्री के लिए कुछ लोग बुधवार शाम को कपूरबावड़ी आ रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ निरीक्षक विकास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक जाल बिछाया और आरोपी सचिन आग्रे (28) को पकड़ लिया और उसके पास से 85.48 लाख रुपये के 2000 रुपये वाले नकली नोट बरामद किए।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दो अन्य आरोपियों के नाम बताए। जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान मंसूर हुसैन खान (44) और चंद्रकांत महादेव माने (43) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आग्रे और खान रत्नागिरी के चिपलून से हैं, जबकि माने मुंबई का रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ कपूरबावड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *