शर्मनाक : हरियाणा में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म !

झज्जर : झज्‍जर में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अज्ञात आरोपित द्वारा अंजाम दिया गया है। पड़ोस में रहने वाले एक परिवार की महिला द्वारा पुलिस में विषयानुसार शिकायत दर्ज कराई गई है। बादली थाना पुलिस के स्तर पर मामले में नियमानुसार जांच करते हुए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक मकान में किराए पर रह रही है। जबकि, पड़ोस के ही एक मकान में बुलंदशहर का दंपती किराए पर रहता है। जिनके परिवार की सात वर्षीय बच्ची भी उनके साथ रहती है। शिकायत के मुताबिक दंपती सात दिसंबर को शादी में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश गए थे। जबकि, सात वर्षीय बच्ची घर पर थी। जो कि शाम के समय में करीब पांच वर्षीय बच्ची के साथ खेल रही थी। इसी दौरान यह घटनाक्रम सामने आया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *