हरियाणा में फिर लव जिहाद : नाम बदलकर दिया शादी का झांसा फिर रेप और अब धमकी !

यमुनानगर: एक युवक ने अपना नाम बदलकर एक सिख किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा दिया और उसे शादी का झांसा दे उससे लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। जब किशोरी को पता चला कि युवक ने अपना नाम छिपाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया है तो जमकर हंगामा हुआ। पंचायत हुई, जिसमें आरोपित ने फैसले के दस्तावेजों पर साइन कराए। अब आरोपित उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
किशोरी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, शहर की एक कालोनी निवासी किशोरी की बड़ी बहन भंगड़ा डांस ग्रुप की मेंबर है। 17 फरवरी 2020 को किशोरी की बहन का डांस शो हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में था। वह भी बहन के साथ गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पांवटा साहिब निवासी युवक से हुई।
किशोरी ने बताया कि युवक ने अपना नाम सानू बताया, जबकि अब उसे पता चला है कि उसका नाम शाहरुख है। युवक ने खुद का नाम सानू बताकर उससे फोन नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपित किशोरी से बात करने लगा और उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपित किशोरी के घर पहुंचा और उसे बाइक पर लेकर पांवटा साहिब में होटल में लेकर गया। यहां होटल में उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। किशोरी के मुताबिक आरोपित फरवरी माह से लेकर मार्च माह तक हर दूसरे तीसरे दिन आने लगा और किशोरी को अपने साथ पांवटा साहिब के अलग-अलग होटलों में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी के मुताबिक आरोपित शाहरूख उर्फ सानू ने उसे पांवटा साहिब में एक बड़ी कोठी दिखाई। खुद को इस कोठी का मालिक बताया और कहा कि वह क्षेत्र का रईस आदमी है। लॉकडाउन लगने के बाद आरोपित उससे रोजाना बात करता। जैसे ही अनलॉक वन हुआ तो 30 मई को आरोपित आया और उसे अपने साथ शादी का झांसा देकर ले गया। यहां उसने एक होटल में रखा। किशोरी ने कहा कि वह जल्द ही परिवार के लोगों से इस बारे में बात करेगा और फिर उसे यहां से लेकर जाएगा। इस तरह से उसे कई माह तक उसे होटल में रखा। यहां पर उसके भाई आमिर खान व सिद्धू भी आते थे। उन्हें आरोपित अपना दोस्त बताता था। उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *