ट्रैक्टर-ट्रॉली से दिल्ली की सीमा में प्रवेश बंद !

फरीदाबाद: किसान आंदोलन को लेकर फरीदाबाद और दिल्ली पुलिस ने सीकरी और दिल्ली बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। फरीदाबाद पुलिस पलवल की ओर से आ रहे किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से दिल्ली की सीमा में प्रवेश नहीं करने देगी। पुलिस शुक्रवार को किसानों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सीकरी बॉर्डर पर दिल्ली जाने से रोकेगी।
फरीदाबाद में गुरुवार को किसानों की हलचल नजर नहीं आई। पूरे दिन सीआईडी, आईबी, दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस किसानों की टोह लेने में जुटी रही। गुरुवार सुबह पलवल की ओर से किसानों के आने की सूचना थी। इस सूचना के बाद सुबह से ही पुलिस अलर्ट हो गई। दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर पर फरीदाबाद पुलिस ने पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी। यहां पर पानी की बौछार करने वाली गाड़ी खड़ी करवाई गई। वहीं बदरपुर टोल प्लाजा के सामने बेरिकेड भी लगवा दिए। ताकि टोल प्लाजा की ओर जाने वाले किसानों को रोका जा सके। किसानों की गिरफ्तारी के लिए यहां पर बस का भी इंतजाम किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *