फरीदाबाद में फिर निकिता जैसा हादसा: सिरफिरे आशिक ने महिला के गले में मारा चाकू

बल्लभगढ़: थाना आदर्शनगर इलाके के प्रेम नगर में रविवार देर रात एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने घर में घुसकर महिला के गले पर चाकू से वार कर दिया। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी मिलने पर तीन दिन पहले फोन करके पुलिस को बताया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी का अभी पुलिस के पकड़ से बाहर है।
ऊंचा गांव की प्रेम नगर कॉलोनी निवासी कंचन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह किराए पर रहती है और एक निजी कंपनी में काम करती है। लॉक डाउन के बाद से उसका काम छूट गया इसलिए ज्यादातर घर पर ही रहती है। उसके पड़ोस की महावीर कॉलोनी में रहने वाला भोला नामक युवक उसे कई सालों से परेशान कर रहा है। शुरू में उसकी हरकत को नजरअंदाज करती रही, लेकिन वह शादी के लिए दबाव बनाने लगा और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। तीन दिन पहले उसने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे थाने आकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा था।
उधर, थाना आदर्शनगर प्रभारी मुकेश गिरी का कहना है कि महिला के फोन के बाद पुलिस टीम उसके घर गई थी। उस समय महिला ने कुछ भी जानकारी नहीं दी थी। महिला ने कहा था कि जैसे ही आरोपी उसके घर आएगा तो वह पुलिस को सूचना दे देगी। चाकू लगने की घटना के बाद भी महिला के किसी परिजन ने पुलिस से संपर्क नही किया। सरकारी अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद पुलिस बयान लेने पंहुची। उन्होंने बताया कि पीड़िता आरोपी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती, वह केवल उसका नाम और अंदाजे से ही उसका घर बता पाई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई हैं। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *